एसईसीएल की सब्सिडियरी ईस्ट रेल कोरिडोर के धरमजयगढ स्टेशन से भेजा गया पहला कोयले भरा रेक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ के सुदूर अँचलों में पहुँच रही रेल सुविधा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर/ धरमजयगढ 27 मार्च 2022। कोरबा का धरमजयगढ स्टेशन अब रेलवे के नक़्शे पर माल ढुलाई केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है । आज पहली बार यहाँ कोयले से भरे रेलवे रैक की लदान पूरी हुई और उसे एनटीपीसी-सेल पॉवर कम्पनी भिलाई को भेज दिया गया । धरमजयगढ एसईसीएल की रेल कॉरिडोर कम्पनी छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड द्वारा विकसित फ़्रेट स्टेशन है जिसके चालू हो जाने से कम्पनी के कोयले के डिस्पैच की क्षमता में लगभग तीन रेक प्रतिदिन का विस्तार होने की आशा है ।भेजा गया कोयला एसईसीएल के जामपाली खदान का था जिसे रोड सह रेल मोड पर लोड किया गया ।

सीईआरएल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के महत्वपूर्ण कोलफ़ील्डस से कोयले के त्वरित डिस्पैच के उद्देश्य से रेल लाईन बिछाई जा रही है । एसईसीआर ज़ोन के अंतर्गत आने वाले खरसिया से धरमजयगढ (74 किमी) मुख्य लाईन तथा घरघोड़ा से भालूमाड़ा(13.5 किमी) स्पर लाईन की कमिशनिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है । यह प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल पर विकसित की जा रही है । एसईसीएल की सब्सिडियरी सीईआरएल परियोजना की लागत लगभग 3055 करोड़ रुपए होगी ।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश में सरकार करेगी गाय का गोबर और गोमूत्र खरीदने की व्यवस्था, कमाई होगी तो लोग पालेंगे गाय -शिवराज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 27 मार्च 2022। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में गोवर्धन प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत गाय के गोबर को खरीदने की व्यवस्था की जाएगी। गुजरात सहित अन्य राज्यों में गो-संवर्धन और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण