टेस्ट सीरीज से पहले ही अश्विन से डरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जाफर के बाद अब हरभजन सिंह ने भी उड़ाया मजाक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 फरवरी 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित चार मैचों की टेस्ट सीरीज नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम इस सीरीज की तैयारी अनोखे अंदाज में कर रही है। टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन का मुकाबला करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अलग तरीका अपना रहे हैं। वह अश्विन के ‘डुप्लिकेट’ महेश पिथिया के खिलाफ अभ्यास कर रहे हैं। इस पर भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर और पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मजाक उड़ाया है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पिथिया को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते देखा गया। जाफर ने इसे रिपोस्ट किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीरीज अभी शुरू भी नहीं हुई है और अश्विन पहले ही कंगारू टीम की रातों की नींद खराब कर रहे हैं। जाफर ने लिखा, “पहला टेस्ट पांच दिन दूर है और अश्विन पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के दिमाग में घुस चुके हैं।

जाफर के इस पोस्ट पर हरभजन सिंह ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के मजे ले लिए। उन्होंने रिपोस्ट करते हुए एक दिलचस्प कमेंट किया। हरभजन ने एक पिच की एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा है, “यह उनके दिमाग में सबसे बड़ी चीज है।

ऑस्ट्रेलिया ने महेश पिथिया को बुलाया था
अश्विन के डुप्लीकेट गेंदबाज महेश पिथिया को बेंगलुरु बुलाया गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास कराया। पिथिया का गेंदबाजी एक्शन बहुत हद तक अश्विन से मिलता है। महेश के गेंदबाजी एक्शन को देखने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कैंप में बुलाया था।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति के विशेष आमंत्रण पर अमृत उद्यान पहुंचे सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़, अन्य जज भी रहे मौजूद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 फरवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर मुख्य न्यायाधीश डॉ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के जजों ने राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का दौरा किया. इस बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जानकारी साझा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण