मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक कल; रामलला दर्शन योजना पर लग सकती है मुहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बुधवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की तीसरी अहम बैठक होगी।  मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय सरकार की ये पहली कैबिनेट बैठक है। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इस बैठक में साय सरकार रामलला दर्शन योजना पर मुहर लगा सकती है। इसके अलावा बैठक में राज्य सरकार प्रदेश में सीबीआई के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध भी हटा सकती है। राजिम पुन्नी मेले को फिर से अर्ध कुंभ का दर्जा देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इससे पहले विष्णुदेव साय कैबिनेट की दो बैठकें हो चुकी हैं, हालांकि इन दोनों बैठकों में सीएम विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ही शामिल हुए थे। पहली बार तीसरी कैबिनेट की बैठक में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और 9 मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में सीएम अपने मंत्रिमंडल से अफसरों का परिचय भी करा सकते हैं।  

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 के समय अपने घोषणा पत्र को ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी’ के नाम से जारी किया था। अब तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अपनी घोषणाओं और वादों को राज्य में तेजी से लागू करने के लिए साय कैबिनेट की बैठक अहम मानी जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

इंडियन आइडल फेम सलमान अली और पुरम शुभम द्वारा गाया गया म्यूजिकल ट्रैक 'घर बार रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 03 जनवरी 2024। हवा उत्साह और प्रत्याशा से भरी हुई है क्योंकि मंच नवीनतम संगीत ट्रैक, “घर बार वे” की भव्य लॉन्च पार्टी के लिए तैयार है। दूरदर्शी आदिल शेख द्वारा निर्देशित और विपुल विक्रम पांडे द्वारा निर्मित, यह संगीतमय उत्कृष्ट कृति प्रतिभा और रचनात्मकता […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब