पाक आतंकी संगठन आईएसआईएस के स्थानीय नेटवर्क गंभीर चिंता का विषय है, अवैध विदेशी नागरिकों की शिनाख्त कर तत्काल देश से बाहर निकाले सरकार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ में आईएसआईएस के स्थानीय नेटवर्क उजागर होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि, भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध और अपराधियों का गढ़ बन गया है। अंतरराष्ट्रीय शूटर और अपराधियों के गैंगवॉर के बाद अब आतंकवाद विरोधी दस्ते, एटीएस के खुलासे से प्रमाणित हो रहा है कि आतंकवादियों की दस्तक अब छत्तीसगढ़ में हो चुकी है, शांति का टापू कहलाने वाला छत्तीसगढ़ भाजपा के कुशासन में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादियों का आश्रय स्थल बन गया है। हजारों की संख्या में पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं, उनकी शिनाख्त कर देश से बाहर निकलने के बजाय यह सरकार उनको अनुचित संरक्षण दे रही है। सरकार में बैठे लोग ही अवैध घुसपैठ का दावा करते है, जो भाजपा सरकार की अकर्मण्यता का प्रमाण है। सार्क वीजा, व्यावसायिक वीजा, धार्मिक, सांस्कृतिक, और पर्यटक वीजा में आए पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक वीजा की समयसीमा बीतने के बाद भी अब कैसे रह रहे हैं? ऐसे अवैध घुसपैठियों को भाजपा के ट्रिपल इंजन सरकार में आखिर किसका संरक्षण है? सरकार की नाकामी के कारण पूरे प्रदेश की सुरक्षा खतरे में है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार ना आतंकवाद रोक पा रही है ना अपराध। पिछले 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भी लगभग 2 साल होने को है, लेकिन सीमा पार से घुसपैठ हो रहे हैं, नशीली वस्तुएं भारत सीमा पार से छत्तीसगढ़ के गांव गली मोहल्लों तक पहुंच रहा है, सत्ता के संरक्षण में पूरे प्रदेश में अवैध नशे का कारोबार अनुकूल रहा है, यह समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है, इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के बजाय भाजपा की सरकार केवल थोथी बयान बाजी कर रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में एटीएस की कार्यवाही से राज्य सरकार की अक्षमता एक बार फिर उजागर हुई है। गृह राज्य सूची का विषय है, सरकार के अपने सूचना तंत्र होते हैं, कई विभाग इसके लिए काम करते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में इनफॉर्मेशन सिस्टम की कार्यक्षमता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। पाकिस्तान के खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस छत्तीसगढ़ से अपना मॉड्यूल ऑपरेट कर रहा है, सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करवाए जा रहे थे, लेकिन राज्य के गृह विभाग की नींद नहीं खुली। यह बेहद चिंता का विषय है कि छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी आतंकी संगठन अपना स्थानीय नेटवर्क बना रहा है, आतंकियों के समर्थक पड़ोसी देशों के हजारों नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं और यह सरकार अब तक सोई हुई है, क्या छत्तीसगढ़ में किसी बड़ी आतंकी घटना के घटित होने का इंतजार है इस सरकार को? आखिर इतनी लापरवाही क्यों?

Leave a Reply

Next Post

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुफ्त बिजली देने की दावों की पोल खोल दी, सूर्य घर योजना जनता को नही आया पसंद

शेयर करेबिजली बिल हॉफ योजना में 200 नहीं 400 यूनिट तक छूट दी जाये छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 नवंबर 2025। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जनता को पसंद […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप