द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर कौशल्या मातृत्व योजना अंतर्गत महिलाओं को 5,000 की एकमुश्त सहायता राशि देने का स्वागत – फूलोदेवी नेताम

शेयर करे

राज्य सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा गया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 01 मार्च 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के बजट का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः का बजट है। राज्य सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रदेश में 119 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने से गरीब माता-पिता के सपने को साकार भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करेंगे। तीन कन्या महाविद्यालय खोलने का भी स्वागत महिला कांग्रेस ने किया है।     

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतना अच्छा बजट एक छत्तीसगढ़िया सरकार ही ला सकती है जो छत्तीसगढ़ की मूल संरचना को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ी कला, शिल्प, वनोपज, कृषि एवं अन्य सभी प्रकार के उत्पादों तथा व्यंजनों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए “सी-मार्ट” स्टोर की स्थापना से सभी लाभान्वित होगें। शहरों में पौनी पसारी योजना के समान ग्रामीण क्षेत्रों में रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना  मत्स्य पालन को कृषि के समान दर्जा दिया जायेगा जो कि बहुत ही स्वागत योग्य घोषणा है।   

द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर कौशल्या मातृत्व योजना अंतर्गत महिलाओं को 5,000 की एकमुश्त सहायता से महिलाएं खुश है।

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना हेतु 13 करोड़ का प्रावधान किया है जिसमें माताओं एवं बहनों को और अधिक से अधिक उपचार का सुविधा मिल पायेगा। राज्य सरकार के बजट में मातृ शक्ति का विशेष धन्यवाद रखा गया जिसके लिये सभी बहनों की तरफ से मैं छत्तीसगढ़ के मुखिया का बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।

Leave a Reply

Next Post

"गढ़बो नवा छत्तीसगढ़" के संकल्प को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला ऐतिहासिक बजट

शेयर करेबेहतर वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक संतुलन और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के संकल्प की स्पष्ट छाप है छत्तीसगढ़ के बजट प्रस्ताव में छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सहित आमजनों की अपेक्षा के अनुरूप लोक कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित बजट  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          रायपुर 01 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप