12 जून को पटना में एकजुट होगा विपक्ष, जुटेंगे दिग्गज; भाजपा ने कहा- भ्रष्ट्राचारियों की जमात साथ मिल रही

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 29 मई 2023। नए संसद भवन के उद्घाटन और ताबूत विवाद के बीच विपक्षी एकता की महाबैठक के तारीख का भी एलान हो गया है। यह बैठक अगले माह यानी जून की 12 तारीख को होगी। इसमें देश भर के विपक्ष के कई कद्दावर नेता जुटेंगे। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और वामदल के वरीय नेता समेत करीब 15 दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है। इसके लिए इन दिग्गजों को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। सूत्रों की मानें तो यह महाबैठकएक अणे मार्ग में हो सकती है। 

सीएम फिर बोले- यह लोग काम नहीं प्रचार कर रहे हैं
इधर, सीएम नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं से अपील करते हुए कहा कि देश के हर चीज पर कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे हैं। हमलोग विपक्षी एकता के कामें भ्ाजपा  को आगे बढ़ा रहे हैं। जल्द ही इसका सार्थक परिणाम निकलेगा। कुछ लोग देश का इतिहास बदलना चाहते हैं। लेकिन, जनता ऐसा होने नहीं देगी। जनता जान चुकी है, यह लोग काम नहीं प्रचार कर रहे। वहीं जदयू के उमेश कुशवाहा ने कहा कि  नीतीश कुमार ने नेतृत्व में भाजपा मुक्त भारत का शंखनाद हो चुका है। हमारा मिशन है बिहार में 40 के 40 सीटों को भाजपा मुक्त कर देना। 

भाजपा ने कहा- भ्रष्ट्रचारियों की जमात एक साथ मिल रही
इधर, महाबैठक पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह विपक्षी एकता नहीं है। भ्रष्ट्राचारियों की एकता है। भ्रष्ट्रचारियों की जमात एक साथ मिल रही है। वह गलबहियां करेंगे और देश को तोड़ने के एजेंडे पर काम करेंगे। रविवार को राजद ने जिस तरह से ताबूत की तुलना नए संसद भवन से की और जदयू-कांग्रेस के नेता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे, उससे साफ हो गया कि यह लोग देश विरोध काम कर रहे हैं। लोकतंत्र के मंदिर को लेकर उनके क्या विचार हैं इसे जनता समझ गए। 2024 के लोकसभा में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री योगी बोले, 9 साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 29 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है। आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। गरीबों का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस