हम जीत रहे कोरोना से जंग, डेढ़ साल के निचले स्तर पर नए केस, एक्टिव केस भी तेजी से घटे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 नवंंबर 2021। देश में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है और इसके चलते महामारी से देश के मुक्त होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के महज 7,579 केस मिले हैं, जो 543 दिनों यानी डेढ़ साल में सबसे कम आंकड़ा है। एक तरफ नए केसों की संख्या महज 7,579 रही है तो वहीं 12,202 लोग इस दौरान कोरोना संक्रमण से रिकवर हुए हैं। इस तरह एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों में करीब 5,000 की कमी आई है। फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या महज  1,13,584 ही बची है, जो बीते 543 दिनों का सबसे कम आंकड़ा है। 

देश में कोरोना एक्टिव केसों को फीसदी के लिहाज से देखें तो यह अब 0.33% ही रह गया है। यह आंकड़ा बीते साल मार्च के बाद से अब तक का सबसे कम है। फिलहाल देश में रिकवरी रेट 98.32% फीसदी हो गया है, जो पिछले साल मार्च के मुकाबले अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के केसों में कमी की बड़ी वजह वैक्सीनेशन में तेजी भी है। देश में अब तक 117.63 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लग चुके हैं। यही वजह है कि कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट अब 0.79% ही रह गया है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट भी लगातार 2 फीसदी से कम रहते हुए 0.93% पर आ गया है।

कोरोना वायरस केसों में कमी से देश की अर्थव्यवस्था को भी बड़ी राहत मिलने के संकेत हैं। फेस्टिव सीजन के बाद भी कोरोना केसों में लगातार कमी के चलते अब तीसरी लहर न आने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो यह संक्रमण से मुक्ति के साथ ही इकॉनमी के लिए भी बूस्टर साबित होगा। बता दें कि कोरोना केसों में कमी के बीच जीएसटी कलेक्शन भी कोविड से पहले के दौर के स्तर पर आ गया है।

Leave a Reply

Next Post

घने कोहरे ने रोकी उड़ान, आवागमन प्रभावित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 23 नवंबर 2021 । बादल छंटते ही छत्तीसगढ़ का बड़ा हिस्सा घने कोहरे की चपेट में आ गया है। मंगलवार सुबह रायपुर के ऊपर अचानक धुंध छा गई, जिसकी वजह से विमानों को रनवे नहीं दिख रहा था। कोहरे की वजह से काफी देर तक […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर