नदी किनारे महिला की सड़ी-गली लाश मिली, पूरे इलाके में सनसनी फैली, जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 11 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नदी किनारे एक महिला की करीब पांच दिन पुरानी सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के शव को अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बईहामुड़ा गांव में स्थित कुरकुट नदी किनारे कल दोपहर एक महिला राम प्यारी सारथी, 45 साल की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शव पांच दिन पुराना होने के चलते सड़ गल चुका है और जंगली जानवरों ने भी शव को काफी हद तक क्षत-विक्षत कर दिया था।

बहरहाल इस पूरे मामले में घरघोड़ा पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

शराब दुकान में पॉकेटमारी गिरोह का खुलासा, एक पकड़कर लोगों ने लगाई मार, तीन फरार; ऐसे करते थे वारदात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 11 जनवरी 2026। कोरबा जिले के टीपी नगर स्थित शराब दुकान में उस वक्त हंगामा मच गया जब लोगों ने पॉकेटमारी करने वाले कुछ युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ये युवक आसानी से लोगों के बटुए और मोबाइल पर हाथ साफ […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव