कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बिखेरेंगे जलवा, इन सितारों को मिलेगा सम्मान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 दिसंबर 2022। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता हैं। दोनों अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बिग बी और शाहरुख खान दोनों ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लंबे अरसे से लोगों के दिलों पर अपना जादू चलाने वाले अमिताभ और शाहरुख 28वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरेंगे। बता दें कि इस फिल्म फेस्टिवल में बिग बी अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ शामिल होंगे।

ये सितारे होंगे शामिल
कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 15 दिसंबर से होने जा रही है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को गेस्ट ऑफ ऑनर के सम्मान से नवाजा जाएगा। बिग बी और शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, डायरेक्टर महेश भट्ट, ,सिंगर कुमार शानू और शत्रुघन सिन्हा जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।

आठ दिन चलेगा फिल्म फेस्टिवल
बता दें कि आने वाले आठ दिनों तक ये फिल्म फेस्टिवल जारी रहेगा। इसका उद्धाटन अमिताभ बच्चन और जया बच्चन करेंगे। बता दें कि हाल में शाहरुख खान सऊदी अरब में आयोजित ‘रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022’ शामिल हुए थे। यहां उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी और बॉलीवुड सुपरस्टार को स्पेशल सम्मान भी दिया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

बीसीसीआई को लेकर फिर तिलमिलाए पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा, कहा- भारत के बिना भी हमारी क्रिकेट चल रही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 दिसंबर 2022। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बीसीसीआई पर नए सिरे से प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम हमारे साथ नहीं खेल रही है तो कोई बड़ी बात नहीं है। उनके बिना भी हमारी क्रिकेट चल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप