गगनयान से पहले व्योममित्र छुएगा आसमान, इसरो का मुख्य मिशन 2025 में, पर पहले रोबोट को भेजा जाएगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 फरवरी 2024। भारत गगनयान मिशन की तैयारियों के तहत रोबोट व्योममित्र को इस वर्ष की तीसरी तिमाही में अंतरिक्ष में भेजेगा। रोबोट को महिला अंतरिक्ष यात्री की शक्ल दी गई है। मुख्य गगनयान मिशन अगले साल 2025 में भेजा जाएगा। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिन के लिए पृथ्वी से 400 किमी ऊंचाई पर भेजा जाएगा। विज्ञान-प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की तैयारी में जुटा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने संस्कृत शब्द व्योम (अंतरिक्ष) व मित्र को जोड़कर रोबोट को नाम दिया है। इसे अंतरिक्ष यात्री की तरह ही भेजा जाएगा। इसका काम मानकों के अनुरूप मिशन के प्रदर्शन पर नजर रखना होगा। गड़बड़ी मिलने पर रोबोट चेतावनी देगा। इससे मुख्य मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों का जीवन सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

डॉ. सिंह ने बताया, व्योममित्र रोबोट छह पैनल संचालित करने की क्षमता रखता है। इससे मिशन के दौरान मानव के लिए जरूरी व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। जीवनरक्षक प्रणाली भी बेहतर बनाई जा सकेगी। इससे पहले, इसरो ने 21 अक्तूबर को परीक्षण वाहन उड़ान को परखने के लिए टीवी डी1 का परीक्षण किया था।

Leave a Reply

Next Post

टीम इंडिया को एक और झटका? चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे शुभमन गिल, बीसीसीआई ने बताई वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 फरवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि, चौथे दिन मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया को झटका लगा, जब शुभमन […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग