अमेरिका से तनाव के बीच किम जोंग का बड़ा कदम, लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल दाग दिखाई अपनी ताकत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

प्योंगयांग 13 सितम्बर 2021। अमेरिका से तनाव के बीच उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल का परीक्षण कर अन्य बड़े देशों को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस परीक्षण की जानकारी दी है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि क्रूज मिसाइल विकसित करने का काम बीते दो वर्षों से चल रहा था और शनिवार तथा रविवार को परीक्षण के दौरान इसने 1,500 किलोमीटर दूर लक्ष्य सफलतापूर्वक मार की। उधर, मिसाइल टेस्ट के बाद उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने कहा कि रविवार को उत्तर कोरिया द्वारा सप्ताहांत में किए गए मिसाइल परीक्षणों से अन्य पड़ोसी देशों के लिए खतरा साबित हो सकता है। वहीं यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने एक बयान देते हुए कहा कि यह गतिविधि डीपीआरके के अपने सैन्य कार्यक्रम को विकसित करने और अपने पड़ोसियों एवं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरों को जारी रखने पर ध्यान केंद्रित करती है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों को दरकिनार कर अपने एटमी हथियारों और बैलेस्टिक मिसाइलों का आधुनिकीकरण किया है। इससे पहले भी उत्तर कोरिया बहुत सी कम दूरी की नई मिसाइलों, मध्यम दूरी की और अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है। गौरतलब है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच वार्ता में 2019 से गतिरोध बना हुआ है, जब अमेरिका ने पाबंदियों में बड़ी राहत देने का उत्तर कोरिया का अनुरोध ठुकरा दिया था। अब किम की सरकार बाइडन प्रशासन के वार्ता के अनुरोध को ठुकरा रही है, उसका कहना है कि पहले वाशिंगटन अपनी ‘शत्रुतापूर्ण’ नीतियों को पूरी तरह से छोड़े।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर से आज नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका टिबरेवाल, 'दीदी' से मुकाबला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 13 सितम्बर 2021। पश्चिम बंगाल में हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में उपचुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल नामांकन दाखिल करेंगी। प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख  ममता बनर्जी से होगा। ममता बनर्जी दो दिन पहले ही भवानीपुर […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही