भारतीय महिला टीम थाईलैंड को 74 रनों से हराकर एशिया कप के फाइनल में

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अक्टूबर । आज खेले गए महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने थाईलैंड को 74 रनों से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। भारतीय महिला टीम आठवीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 7 बार फाइनल में पहुंचकर 6 बार खिताब अपने नाम किया है। थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना सकी। शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

शेफाली ने भारत को दी अच्छी शुरुआत
ओपनर शेफाली वर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रन बनाए। मंधाना 4.2 ओवर में 13 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं भारत ने पावर प्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए। शेफाली ने तेज पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 42 रन बनाए। शेफाली को टिपोच ने चेईवेई के हाथों कैच करवाकर आउट किया। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों का सामना कर 36 रन बनाए। वहीं थाईलैंड की ओर से नताया बूचाथम ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिए। फनिता माया ने 1 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया।

थाईलैंड की खराब शुरुआत
149 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थाईलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। 26 रन पर ही उसके 4 विकेट गिर गए। 7 रन पर ही ओपनर नानपट कोंचारोएन की दीप्ति शर्मा की गेंद पर शेफाली वर्मा को कैच थमा कर पवेलियन लौट गईं। नानपट ने 10 गेंदों पर 5 रन बनाए। दूसरी ओपनर नाथकन चेंथम भी 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं राजेश्वरी गायवाड़ ने 4ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Next Post

नक्सली हमले में शहीद सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के गृह ग्राम पिहरीद पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, अर्पित की श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के सक्ति जिले स्थित गृह ग्राम पिहरीद पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर पिहरीद हाई स्कूल का नामकरण शहीद दीपक भारद्वाज के नाम पर करने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप