स्टूडियो ग्रीन की चियान विक्रम स्टारर फिल्म ‘थंगालान’ का बेहद दिलचस्प ट्रेलर हुआ रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुंबई 11 जुलाई 2024। चियान विक्रम स्टारर फिल्म “थंगालान” का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर असल में जबरदस्त, रहस्यमय और रहस्यपूर्ण है। फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है और अब इस दिलचस्प ट्रेलर ने इसे नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है। ट्रेलर में चियान विक्रम के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन और पा. रंजीत के शानदार डायरेक्शन पर रोशनी डाली गई है, जो फिल्म के सभी बेहतरीन पहलुओं को सामने लाता है। ट्रेलर हमें “थंगालान” के रहस्य और जादू से भरी दुनिया की झलक देता है, जो पहले कभी नहीं देखी गई।  चियान विक्रम अपने रोल में कमाल करते नजर आ रहे हैं और उनका परफॉरमेंस देखने लायक है। पा. रंजीत, जो “सरपट्टा परम्बराई”, “कबाली” और “काला” जैसे हिट फिल्म के लिए जाने जाते हैं, ने फिर से एक अनोखी और अलग फिल्म बनाई है। ट्रेलर देखकर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ गई है कि क्या हो रहा है।

ट्रेलर आपको एक अलग दुनिया में ले जाता है, लेकिन फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (KFG) के असल इतिहास के बारे में है। 200 साल से भी पहले, अंग्रेजों ने कोलार गोल्ड माइन फील्ड की खोज की और अपने फायदे के लिए उसका इस्तेमाल किया। फिल्म के.ई. ज्ञानवेल राजा के स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जो मनोरंजन जगत में बड़ा नाम है और इसके बैनर तले ‘Si3’ और ‘थाना सेरंधा कूटम’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। थंगालान के अलावा, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए मशहूर स्टूडियो ग्रीन की इस साल एक और बड़ी रिलीज में एक है, सूर्या स्टारर फिल्म कंगुवा।

थंगालान 15 अगस्त 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

Leave a Reply

Next Post

टीवीएफ की जीत की कहानी बयां करती है पंचायत, गुल्लक, और कोटा फैक्ट्री की शानदार उपलब्धियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  मुंबई 11 जुलाई 2024। इंडियन डिजिटल एंटरटेनमेंट की तेज़ी से बदलती दुनिया में, द वायरल फीवर (टीवीएफ) हमेशा से अपने इनोवेशन और हाई क्वालिटी वाले कंटेंट के लिए जाना जाता है। इस साल टीवीएफ ने तीन नए शो के साथ और भी ज्यादा प्रभावित किया है, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण