सोने की चेन लूटने के लिए मकान मालकिन को 91 बार चाकू से गोदा, सेल्स एग्जीक्यूटिव अरेस्ट

शेयर करे

पुलिस के अनुसार, आरोपी जयकिशन ने स्टॉक मार्केट के जरिए कम समय में पैसा कमाने की कोशिश की। इसके लिए उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट किया। यहां वह अपने लाखों रुपये गंवा बैठा।

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु 25 जुलाई 2022। बेंगलुरु में 29 वर्षीय एक शख्स को अपनी 75 वर्षीय मालकिन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला को 91 बार चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा। आरोपी एक प्राइवेट फर्म में सेल्स एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है, जिसने हाल ही में स्टॉक मार्केट में अपने लाखों रुपये गंवा दिए। 

जयकिशन बीएस नाम के शख्स को 2 जुलाई को यशोदम्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयकिशन रेसिडेंशियल बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर रहता था जिसका मालिक यशोदम्मा का बेटा राजू है। यह इमारत विनयकानागार इलाके में स्थित है। 

दोस्तों से 12 लाख रुपये लिया था उधार

पुलिस के अनुसार, आरोपी जयकिशन के पास कॉमर्स की डिग्री है। उसने स्टॉक मार्केट के जरिए कम समय में पैसा कमाने की कोशिश की। इसके लिए उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट किया। यहां वह अपने लाखों रुपये गंवा बैठा। इसके बाद वह अपने दोस्तों से 12 लाख रुपये उधार लेने को मजबूर हुआ।

सोने की चेन और चूड़ियां लूटने का बनाया प्लान

पुलिस अधिकारी ने बताया, “जयकिशन आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। उसने जिन लोगों से पैसे उधार लिए थे, वो लोग उसे लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। उसने यशोदम्मा से भी 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उसे पता था कि वह सोने का चेन और चूड़ियां पहनती है, जिसे उसने लूटने का प्लान बनाया। 2 जुलाई को वह यशोदम्मा के कमरे में दाखिल हुआ और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।”

Leave a Reply

Next Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दो बसों की टक्कर में आठ की मौत, 36 घायल

शेयर करेबाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दो बसों की टक्कर में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा घायल हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बाराबंकी 25 जुलाई 2022। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'