1971 में जीती थी जंग, पाक से परोक्ष युद्ध भी जीतेगा भारत; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 दिसंबर 2021। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ प्रत्यक्ष युद्ध जीता था। वह पाकिस्तान द्वारा भड़काए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ जारी परोक्ष जंग भी जीत जाएगा। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध ने दिखाया कि धर्म के नाम पर भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक गलती थी। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय पर्व के उद्घाटन समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और अन्य भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देकर देश को तोड़ना चाहता है। सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 1971 के युद्ध में उसकी सभी योजनाओं को विफल कर दिया और फिलहाल वे आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान से परोक्ष युद्ध भी जीतेंगे
उन्होंने कहा कि हमने सीधा युद्ध जीता। पूरी तरह से आश्वस्त कर सकता हूं कि हम परोक्ष युद्ध भी जीतेंगे। मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने इस स्वर्णिम विजय पर्व को और शानदार तरीके से आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की असामयिक मृत्यु के कारण इस आयोजन को सादगी के साथ करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में उन सभी को याद करता हूं और उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

जिंदादिल इंसान थे जनरल रावत
उन्होंने कहा कि जनरल रावत के निधन के साथ भारत ने एक साहसी सैनिक, एक सक्षम सलाहकार और एक जिंदादिल इंसान खो दिया। उन्होंने कहा, इस स्वर्णिम विजय पर्व के उत्सव को लेकर वे बेहद उत्साहित थे। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुझसे व्यक्तिगत रूप से चर्चा की थी, इसलिए मुझे आज उनकी बहुत याद आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

बढ़ रही हैं लड़कियां...अर्धसैनिक बलों में पांच साल के अंदर 14 हजार महिला जवान शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 दिसंबर 2021। अर्धसैन्य बलों में पिछले पांच वर्षों में महिला कर्मियों की संख्या काफी बढ़ गई है। महिला कर्मियों की संख्या फरवरी, 2016 में 20,568 थी, लेकिन अगस्त, 2021 तक यह संख्या बढ़कर 34,778 हो गई। करीब 14,210 अतिरिक्त महिलाओं को पांच वर्षों […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी