‘मेरे बेटे के अपनी मां के साथ संबंध, उसे मार डाला’, बाप ने किया कत्ल; शव को कमरे में बंद कर जड़ा ताला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 26 अप्रैल 2026। प्रयागराज से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। करेली थाना इलाके में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। एक पिता ने जूसर के हैंडल से सिर कुंचकर 20 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में बंद किया और मकान में ताला जड़कर फरार हो गया। करेली पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।जानकारी के अनुसार, आरोपी के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे थे और वह नशे का आदी है। वहीं, उसका सबसे बड़ा 20 वर्षीय बेटा सब्जी का काम करता था। शुक्रवार रात आरोपी का बेटे के साथ झगड़ा हो गया। 

विवाद ज्यादा बढ़ा तो बेटे के कहने पर मां अतरसुइया स्थित अपने मायके चली गई। इसके बाद बात खत्म हुई तो तीनों बेटे खाना खाकर छत पर सोने चले गए। सुबह जब बेटे छत से नीचे आए तो देखा कि पिता घर पर नहीं है। कमरे में ताला जड़ा होने के साथ ही घर का मुख्य दरवाजा भी बाहर से बंद है। 

जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था बड़ा बेटा
मामले की जानकारी बेटों ने मां को फोन पर दी। मुख्य दरवाजे को खोलने के बाद कमरे का ताला खोला तो सभी के होश उड़ गए। उनका सबसे बड़ा बेटा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी।

मामले की सूचना पर एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव, करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए तो पारिवारिक कलह की बात सामने आई। जांच में पता चला कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने अपने बेटे की हत्या कर दी।

मुझे शक था इसलिए मार डाला…
परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई। मोबाइल की लोकेशन और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी के ठिकाने तक पहुंची और उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि बेटे के मां के साथ अवैध संबंध हैं, इसीलिए उसे मार डाला। रविवार को पुलिस आरोपी को जिला न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

घर से न जाती तो मेरा लाडला मेरे साथ होता…
घटना के बाद मृतक के दोनों भाइयों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। मां को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गई। वह बिलखते हुए कहती रही कि शक ने मेरे लाडले को मुझसे दूर कर दिया, अगर मैं घर से न जाती तो शायद मेरा बेटा मेरे पास होता। वहीं, इस घटना से मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं।

आरोपी अपने भाई पर भी करता था शक
पुलिस जांच में पता चला कि कुछ वर्ष पूर्व आरोपी का छोटा भाई भी इसी घर में रहता था। अपने बेटे से पहले वह भाई पर शक करता था। इस वजह से कई बार विवाद भी हुआ था। इसके बाद से छोटा भाई दूसरे मकान में रहने लगा। करेली पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है।

Leave a Reply

Next Post

लोकल से ग्लोबल हुआ भारतीय चीज: पीएम बोले- दुनिया की थाली तक पहुंचा भारत का स्वाद; मन की बात में बढ़ाया हौसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारत के डेयरी सेक्टर की बढ़ती ताकत और वैश्विक स्तर पर भारतीय चीज की पहचान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत का स्वाद, परंपरा और गुणवत्ता अब दुनिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण