सिंधु जल संधि पर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज, ‘नेहरू की गलती को पीएम मोदी ने सुधारा’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 मई 2025। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधु जल संधि पर रोक को असाधारण घटना करार देते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक अन्याय को समाप्त किया है। चौहान ने यहां किसानों और किसान संगठनों से बातचीत करते हुए कहा कि सिंधु जल संधि पर रोक किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि सिंधु बेसिन की नदियों से किसानों को पानी मिलेगा और क्षेत्र का जल संकट दूर करने में मदद मिलेगी। इस पानी का उपयोग अब हमारे देश और हमारे किसानों के हित में किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ अपने देश के किसानों का पेट काटकर हम उनको पानी दे रहे, जो आतंकियों को पैदा करने के लिए जवाबदार है।” उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के कार्यकाल में सिंधु जल संधि की गई और 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया। इसके साथ ही 83 करोड़ रूपए भी दिए, जिसकी वर्तमान में मूल्य पांच हजार 500 करोड़ रूपए है। 

उन्होंने कहा कि उस समय जल विशेषज्ञों ने सिंधु जल संधि का विरोध किया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी वर्ष 1960 में संसद में इस समझौते का विरोध करते हुए कहा था कि ये नहीं होना चाहिए था। 

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 5 व्यक्तियों की मौत, 6 अन्य घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 20 मई 2025। झारखंड के दो जिलों में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि गढ़वा जिले के मेराल में तीन व्यक्तियों की मौत होने […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक