प्रदेश में कहर बनकर टूटी आंधी-बारिश, 28 लोगों की दर्दनाक मौत; कई इलाकों में खंभे गिरने से बिजली प्रभावित

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 मई 2026। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार को प्रदेश में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों और तराई क्षेत्रों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। इससे कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। टिनशेड उड़ गए। सैकड़ों पेड़ गिर गए। खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच अलग-अलग जिलों में हुए हादसों और बिजली गिरने से प्रदेश भर में 28 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौसम के कारण भारी तबाही का संज्ञान लेते हुए सभी डीएम को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

रायबरेली में मकान के टिनशेड के नीचे दबकर शकुंतला (50) की मौत हो गई। अंबेडकरनगर में बिजली गिरने से केदारनगर के इंद्रजीत (50) की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 10 मौतें बुंदेलखंड में हुईं। इनमें बांदा-हमीरपुर में तीन-तीन, महोबा उरई में दो-दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मथुरा, उन्नाव, फतेहपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई। कौशाम्बी में चार, प्रतापगढ़ में एक की जान गई। आजमगढ़, बलिया और भदोही में एक- एक व्यक्ति की मौत हुई है। देवरिया में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। कच्चे मकान की दीवार गिरने से आगरा में एक रिक्शाचालक की मौत हुई है। सहारनपुर के सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 12 बजे शिवालिक पहाड़ियों पर हुई मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। जल प्रवाह की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई।

गर्मी से राहत भी

आंधी- बारिश से शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे आ गया। अमेठी, अयोध्या, सीतापुर, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, कानपुर, हरदोई, मुरादाबाद, बरेली में आंधी के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा 100 मिमी बारिश मिर्जापुर में हुई। इसके बाद अयोध्या में 90 मिमी, प्रयागराज में 61 मिमी, उन्नाव में 59 मिमी और सिद्धार्थनगर में 51 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी यूपी में सहारनपुर सबसे अधिक भीगा, जहां 32 मिमी बारिश दर्ज हुई। सीतापुर, बदायूं और झांसी समेत कई जिलों में ओले गिरे।

आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-तूफान और 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ओएचई टूटने से ट्रैक बाधित

आंधी- बारिश ने कानपुर-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही थाम दी। कानपुर-उरई रेलखंड पर जालाैन के पास रेलवे भवन की छत के टुकड़े उड़कर ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर गिर गए जिससे तार टूट गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते वाया उरई संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन छह घंटे तक ठप रहा। गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई तार टूट गया। इससे 10 से ज्यादा ट्रेनें फंसी रहीं।

Leave a Reply

Next Post

'पर्यटन से परे गोवा शिक्षा-नवाचार का भी बन रहा केंद्र', स्थापना दिवस पर बोले राष्ट्रपति और पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 मई 2026। गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश जारी कर गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और विकसित […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले