देर रात अचानक धू-धू कर जलीं 2 कारें

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 अगस्त 2026। पेंड्रा थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी दो खराब कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर स्थित काव्या पेट्रोल पंप के पीछे काफी समय से खराब हालत में दो कारें खड़ी थीं। देर रात अचानक दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर पालिका परिषद पेंड्रा की फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर भेजा। दमकल वाहन के साथ पहुंची टीम ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दोनों कारें बुरी तरह जल चुकी थीं। राहत की बात यह रही कि दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। दोनों कारों के पास ही एक ट्रैक्टर भी खड़ा था। अगर आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो इसकी चपेट में ट्रैक्टर के आने के साथ आसपास खड़े अन्य वाहनों तक भी आग फैल सकती थी।

फिलहाल दोनों कारों में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी है, ताकि आग लगने से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों कारें किसकी हैं और उन्हें वहां कितने समय से खड़ा किया गया था। आगजनी के पीछे किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

नगर पालिका परिषद की फायर टीम के कर्मचारी सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से देर रात सूचना मिलने के बाद दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास फैलने से रोक लिया। फिलहाल पेंड्रा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने घर में लगाई आग

शेयर करेCRPF जवान घायल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इंफाल, 24 अगस्त 2026। मणिपुर के सेनापति जिले के तापहो और आसपास के इलाकों में आज हिंसा भड़क उठी। खबरों के मुताबिक, इस दौरान एक घर में आग लगा दी गई, जबकि एक CRPF जवान के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल घटना […]

You May Like

तालाब बन गया बीएचयू अस्पताल, कमर भर पानी....|....पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा....|....खाली प्लॉट में पानी जमा मिला तो लगेगा जुर्माना....|....जीपीएम के 160 पंचायतों में तैयार किए गए जीवामृत मॉडल फार्म....|....पासबुक में एंट्री लेकिन खाते से रकम गायब....|....नक्सल हिंसा के शिकार परिवार से मिले मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर प्रेमसाई महाराज, दी आर्थिक सहायता....|....रातभर टापू पर लड़ते रहे जिंदगी की जंग....|....सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर परखेगा राज्य स्तरीय दल....|....राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल -हान झेंग की मुलाकात....|....शाश्रुति नकाड़े ने दिखाया भारत का नया पैरा-स्पोर्ट दम