भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल जिसमे लोकतंत्र है:विष्णु देव साय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है – किरण सिंह देव

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 फरवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के गरिमामय में उपस्थिति में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, विधान मिश्रा सहित कांग्रेस, जनता कांग्रेस, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए सभी साथियों का मैं स्वागत करता हूं। आपने अच्छा किया भाजपा में आ गए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में पार्टी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। बगिया का एक छोटा सा कार्यकर्ता विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री के पद पर है तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। श्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है, सबसे अधिक लोकप्रिय है। मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है।मोदी जी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है हर तरफ खुशहाली है। पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतो से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और आते ही हम लोगो ने 2 महीना के अंदर ही मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास, 2 साल बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, राम लला के दर्शन की योजना, पीएससी घोटाले कि सीबीआई जांच, 3100 रु में 21 क्विंटल धान की खरीदी ये सभी निर्णय केवल 2 महीने में ले लिए गए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों का बहुत स्वागत करता हूं। भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है। हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे में 20 घंटे कार्य कर देश को विकसित बनाने के मिशन के लगे है। पिछले 10 वर्षो में मोदी जी के प्रयासों से यह लगता है भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा मैं सबको विश्वास दिलाता हूं भाजपा की विचारधारा के अनुरूप काम करेंगे। पार्टी जो आदेश देगी वो कार्य करेंगे।

पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में बीजापुर जिले के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के रामधर जुर्री, सुनील माडी, सतीश जुमडे, सुनीता तिवारी, सुशीला नक्कर, सुमित्रा तेलम, दिलीप सेंड्रा, मोहन कस्टम, प्रेम दुर्गम, रमेश गोटे, गणेश पोटाम, नरगो करसम, शंकर अत्तरा, प्रताभ कुंजाम, जीतू तेलम, मुनेंद्र सेंड्रा, सहित जनता कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व विधायक विधान मिश्रा, प्रमोद शर्मा पूर्व विधायक बलौदा बाजार, अनूप केशव चंद्राकर राज्य संयोजक स्टेट कोऑर्डिनेटर, सुश्री दीप्ति खंडेकर राज्य संयोजक स्टेट कोऑर्डिनेटर, रमेश कोसले जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया, टुम्मन सिन्हा जिला उपाध्यक्ष सोशल मीडिया, टेकराम साहू महासचिव सोशल मीडिया, हर्षद साहू सचिव सोशल मीडिया, ज्ञानदास सतनामी जिला अध्यक्ष, भोजराम पटेल महासचिव, रमेश गेन्दरे पूर्व सरपंच, आलोक पांडे प्रदेश अध्यक्ष, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सौरभ निर्वाणी राष्ट्रीय सचिव असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, प्रमोद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष जगदलपुर कांग्रेस, जितेश शर्मा जिला अध्यक्ष रायपुर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, श्रीमती परमजीत कौर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जगदलपुर, वंदना गोड़ जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार, गायत्री कोषाध्यक्ष बलौदा बाजार, अमृता बाई जिला अध्यक्ष, कोरबा कविता जिला अध्यक्ष, कोरबा सरस्वती जिला अध्यक्ष बैकुंठपुर, सुमित्रा जिला कोषाध्यक्ष बैकुंठपुर, कचरा चंद्राकर जिला अध्यक्ष, महासमुंद, ईश्वरी साहू कोषाध्यक्ष महासमुंद, शांति यादव जिला अध्यक्ष जांजगीर चंपा, रामेश्वरी यादव जिला कोषाध्यक्ष जांजगीर चांपा, गोमती मानिकपुरी जिला अध्यक्ष गौरेला, मीना साहू जिला कोषाध्यक्ष गौरेला, मनीष सिंह, नंदराम लहरे, वेजती लहरे, जितेन्द्र शर्मा, राजीव अवस्थी, सुमन वर्मा, रेखा सिंह, राजनंदगांव जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, अनूप केशव चंद्राकर, सुश्री दीप्ति खंडेकर, रमेश कोसले, धुम्मन सिंह, टेकराम साहू, हर्षद साहू, तोरण साहू, ज्ञानदास सतनामी, भोजराम पटेल, डोमेन्द्र कुमार साहू, महेश चंद्राकर, राजकुमार साहू, गणेश्वर चंद्राकर, आशीष निर्मलकर, अमर निर्मलकर, अशोक, मोरध्वज चंद्राकर, लोकनाथ साहू, आशीष साहू, मिथलेश साहू, बलराम साहू, हेमंत चौरे, शेखर कुमार, भानु प्रताप, हेमंत कुमार साहू, भूपेश कुमार, टिकेश्वर साहू, डोमेश्वर साहू, तिल्दा नेवर से रमेश, रमेश कुमार अग्रवाल, अशोक यादव, अजय तिवारी, सूरज नारायण शर्मा, मनीष शर्मा, पुनाराम वर्मा, संजय राठी, मोहन साहू, शिवकुमार हनुमंत, मनोज, आदर्श अग्रवाल, अश्वनी कुमार राय, मीनेश नायक, देवेंद्र यादव, अनिल वर्मा, पंकज विश्वकर्मा, राजकुमार रात्रे, रमेश साहू, आलोक पांडे, सौरभ निर्वाणी, डोमेश्वर साहू, प्रेम कुमार साहू, जितेश शर्मा, निशांत शर्मा, धनंजय, श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती मोना कौर, श्रीमती मलीना हलदार, श्रीमती अनीता पटेल, श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती सरोजिनी रेड्डी, श्रीमती ललिता कश्यप, श्रीमती मनीषा यादव, कुमारी कविता बघेल, सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस एवं जनता कांग्रेस के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, अनुज शर्मा, नरेश गुप्ता, शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, योगी अग्रवाल रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग,अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर ने किया।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू में पीएम मोदी ने देश को दिया 32000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 20 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू के एमए स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साढ़े 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी से कश्मीर के पुलवामा के रियाज अहमद ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप