एचजीएच इंडिया के 12 वें एडिशन की मुंबई में शुरूआत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

होम और हाउसवेयर उद्यम में भारत के सबसे मशहूर ट्रेड शो

-अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 दिसंबर 2022। 12 वें एचजीएच इंडिया की शुरूआत आज से मुंबई में गोरेगाव के बॉम्बे एक्सहिबिशन सेंटर में हुई। होम और हाउसवेयर उद्यम में भारत के सबसे मशहूर ट्रेड शो का उद्घाटन नयी दिल्ली की इटालियन ट्रेड एजेंसी के ट्रेड कमिशनर/डायरेक्टर श्री अलेस्साँद्रो लिबेटरी, बीजेपी महाराष्ट्र के प्रवक्ता श्री. अतुल शाह और एचजीएच इंडिया के एमडी श्री अरुण रूंगटा ने किया। यह ट्रेड शो 16 दिसंबर 2022 तक चलेगा और इसके 13 वें एडिशन का आयोजन जुलाई 2023 में इसी जगह पर किया जाएगा।  एचजीएच इंडिया 2022 स्प्रिंग/समर एडिशन में भारत और 30 अन्य देशों से 400 ब्रांड्स और विनिर्माताओं के साथ 100 से ज़्यादा नए प्रदर्शक सहभागी हो रहे हैं। होम टेक्सटाइल्स, होम डेकोर, होम फर्नीचर, हाउसवेयर और गिफ्ट्स विभागों में कई नए उत्पाद और नए आपूर्तिकर्ता इस ट्रेड शो में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। 

पहली बार इस ट्रेड शो में शामिल हो रहे प्रमुख प्रदर्शकों में से एक, इटालियन नेशनल पैविलियन में इटालियन ट्रेड एजेंसी के तहत 9 प्रदर्शक शामिल हो रहे हैं, जो होम फर्नीचर, वूडन फ्लोरिंग, वॉलपेपर, इंटीरियर डिज़ाइन्स और सजावट की एक्सेसरीज़ की बेहतरीन ढ़ंग से डिज़ाइन की गयी श्रेणी को प्रस्तुत कर रहे हैं। वितरकों, ब्रांड प्रतिनिधि, फ्रैंचाइजी, इम्पोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाइनर्स के रूप में भारत में दीर्घकालिक उद्यम साझेदारों को ढूंढना उनका प्राथमिक लक्ष्य है।

एचजीएच इंडिया के एमडी श्री. अरुण रूंगटा ने कहा, “एचजीएच इंडिया द्वारा सोर्सिंग के लिए नए स्प्रिंग/समर सीज़न के उत्पादों को रिटेलर्स से मिल रहा भारी प्रतिसाद घरेलु उत्पादों के प्रति भारतीय बाज़ार की बढ़ती परिपक्वता को दर्शाता है। पिछले साल के मुकाबले मांग में 20% की वृद्धि के साथ, भारत चीन से आगे बढ़ चूका है और होम टेक्सटाइल्स, फर्नीचर, सजावट की एक्सेसरीज़ और हाउसवेयर उत्पादों के कई इंटरनेशनल ब्रांड्स भारत को दुनिया का सबसे आकर्षक मार्केट मानने लगे हैं। उपभोक्ताओं की बढ़ती हुई संख्या और घरों पर किए जाने वाले खर्च में हो रही बढ़ोतरी को मद्देनज़र रखते हुए, अगले दशक पर यक़ीनन भारत का राज होगा। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिरपुर विकास विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए

शेयर करेरायपुर, 15 दिसंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि सिरपुर के माध्यम से छतीसगढ़ को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। सिरपुर ऐतिहासिक स्थल है। यह विभिन्न मतों का संगम है। यहां पर करीब 1500 साल पहले निर्माण कार्य हुआ है। यहां पर ह्वेनसांग आये […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड