अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण पल के गवाह बने हजारों लोग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 23 जनवरी 2024। अयोध्या में हुए आज श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल के बिलासपुरवासी गवाह बने। शहर के तिलक नगर स्थित श्री राम मंदिर में जिलास्तरीय कार्यक्रम अयोजित किया गया।  उपमुख्यमंत्री अरूण साव और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने सपत्नीक श्री राम भगवान की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम की शुरुवात  विधायक अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।  

कार्यक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल , रामदेव कुमावत, राजेश सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं शहर के श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट 8 रामायण मंडलियों द्वारा भक्तिमय राम भजन की प्रस्तुति की गई।  मानस मंडलियों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर श्रोतागण राम भक्ति में झूमते नजर आए। अयोध्या में हुए श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को देखने सभी अतिथिगण एवं नागरिकगण शामिल हुए।

साथ ही जिले के बिल्हा विकासखण्ड के श्री राम मंदिर बिल्हा, कोटा ब्लॉक के श्री राम मंदिर पड़ावपारा, मस्तुरी ब्लॉक के लटेश्वर महादेव मंदिर किरारी एवं तखतपुर ब्लॉक के शिव मंदिर जनकपुर में भी ग्रामीणों के द्वारा पूजा-अर्चना की गई।  जहां अयोध्या से हुए लाइव प्रसारण को देखा गया तथा स्थानीय रामायण मण्डली द्वारा रामायण की भक्तिमय प्रस्तुति की गई। प्रशासन द्वारा प्रमुख मंदिरों में लाइव प्रसारण देखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी।  इसी तरह शहर एवं गांव के राम मंदिर समितियों द्वारा भी राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर प्रांगणों में आज सुबह से ही साफ-सफाई की गई।  इसके अलावा मंदिरों में विशेष रंगोली चित्रित किया गया। मंदिरों में भोज भंडारा, विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी तरह शाम को दीपदान और दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मेघालय में राहुल गांधी ने भाजपा-संघ पर साधा निशाना, कहा- नफरत-हिंसा ने मणिपुर को बांट दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शिलांग 23 जनवरी 2024। एक बार फिर कांग्रेस भाजपा और आरएसएस के खिलाफ हमलावर हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दोनों दल देश की नींव पर लगातार हमला कर रहे हैं। लेकिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत के विचार की रक्षा के लिए शुरू की […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर