मेघालय में राहुल गांधी ने भाजपा-संघ पर साधा निशाना, कहा- नफरत-हिंसा ने मणिपुर को बांट दिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिलांग 23 जनवरी 2024। एक बार फिर कांग्रेस भाजपा और आरएसएस के खिलाफ हमलावर हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दोनों दल देश की नींव पर लगातार हमला कर रहे हैं। लेकिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत के विचार की रक्षा के लिए शुरू की गई है। बता दें, कांग्रेस की यात्रा अब असम से मेघालय पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय में कांग्रेस ने सार्वजनिक रैली आयोजित की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोगों को सौहार्दपूर्ण ढंग से रहना चाहिए। देश में सभी समुदाय, भाषाओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है। भारत के विचारों की रक्षा के लिए हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। हमने किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज सुनी। हम अब उत्तर-पूर्व, ओडिशा, बंगाल, उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों की आवाज सुनना चाहते हैं। 

मणिपुर से यात्रा शुरू करने की बताई वजह
गांधी ने आगे कहा कि कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि यात्रा मणिपुर से क्यों शुरू हुई। मणिपुर से यात्रा शुरू करने का मुख्य कारण है कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर के विचार को नष्ट कर दिया है। नफरत और हिंसा की राजनीति ने राज्यों और लोगों को बांट दिया। इससे सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। हजारों लोगों को अपनी संपत्ती गंवानी पड़ गई। यह त्रासदी है। हम भारत को संदेश देना चाहते थे कि मणिपुर के लोगों में कितना दर्द है। 

पीएम मोदी काबू कर सकते थे हिंसा
गांधी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक मणिपुर के दौरे पर नहीं आए। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। क्या मणिपुर के लोग भारतीय नहीं हैं। पीएम मोदी हिंसा रोकना चाहते तो वे तीन दिन में ऐसा कर सकते थे। अगर पीएम मोदी भारतीय सेना को मणिपुर में भेजकर हिंसा पर काबू कर सकते थे। मुझे विश्वास है कि भारतीय सेना कुछ ही दिन पर इसे रोक लेती। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार मणिपुर को जलाने और उसके लोगों को कष्ट देकर खुश है।

Leave a Reply

Next Post

नेताजी बोस की जयंती पर पीएम मोदी के साथ दिखे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 जनवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को पराक्रम दिवस के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। संसद के संविधान सदन में पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पहुंचकर नेताजी की तस्वीर पर फूल […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार