‘1.5 अरब आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान के हकदार’, कांग्रेस नेता को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा से पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा है कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान के हकदार हैं और उन्हें इस पर ‘गर्व’ है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा फिलहाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनके तीन शहरों के छह दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले भारत के बारे में अपने वैकल्पिक दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अत्यधिक आलोचक रहे हैं। हालांकि वे यूक्रेन और चीन से टकराव जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ पार्टी की विदेश नीति के रुख का समर्थन किया है। पित्रोदा ने कहा, ”वे (गांधी) जानते हैं कि हम (भारत) कहां सही कर रहा है, हम सभी इसके पक्ष में हैं। और आप देखिए, किसी ने मुझे बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री का बहुत स्वागत किया जा रहा है। मैंने कहा कि मैं इसके बारे में खुश हूं क्योंकि, तमाम मतभेदों के बावजूद वे  मेरे भी प्रधानमंत्री हैं।

पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कहा- उनका स्वागत हो रहा है क्योंकि वह भारत के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए नहीं कि वह भाजपा के प्रधानमंत्री हैं। इन दो चीजों को अलग रूप में देखा जाना चाहिए।”   उन्होंने कहा, “1.5 अरब की आबादी वाले देश का प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान का हकदार हैं और मुझे इस पर गर्व है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पित्रोदा ने कहा, ‘मैं इसे लेकर नकारात्मक नहीं हूं। राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेजबानी करेंगे, जिसमें राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं पित्रोदा
बता दें, सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। पित्रोदा ने ही राहुल गांधी के अमेरिका दौरे की पूरी जिम्मेदारी संभाल रखी है। एक दिन पहले ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में सत्ता और धन सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित हो गया है। पिछले नौ सालों में भारत में ध्रुवीकरण किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह के लौटने के बाद मणिपुर के गांवों में कुकी उपद्रवियों का हमला, गोलीबारी में 15 घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 03 जून 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे के बाद पश्चिमी इंफाल जिले के दो गांवों में हथियारों और बमों से लैश कुकी उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 15 लोग गायल हो गए।  फयेंग और कांगचुप चिंगखोंग दो गांवों […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज