महाराष्ट्र जैसा घमासान बिहार में मचेगा; विधानसभा चुनाव में जदयू को परेशान करने वाले चिराग का दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 03 जुलाई 2023। महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच बिहार से भी चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का दावा है कि जल्द ही महागठबंधन की सरकार टूट सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के कई विधायक और सांसद NDA के संपर्क में है। चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री अपने विधायक और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि उन्हें उनकी पार्टी टूटने का डर है। चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि जो दूसरों के दल को तोड़ता है उसे अपनी पार्टी टूटने का डर हमेशा लगा रहता है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो अगर चिराग पासवान की भविष्यवाणी सत्य हुई तो जल्द ही बिहार में बड़ा उलटफेर हो सकता है।

डर लग रहा, इसलिए वन टू वन मीटिंग कर रहे CM नीतीश कुमार 
दरअसल, रविवार को चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला भी बोला।  उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी करनी होती है। वैसी ही उनको भरना होता है। आज तक सीएम नीतीश कुमार दूसरी पार्टियों के विधायक और सांसद को तोड़ते थे, अब उन्हें डर लग रहा है। इसलिए अपने सांसद और विधायकों के साथ वन टू वन मीटिंग कर रहे हैं।

चिराग बोले – अपने ही गृह जिलों में नीतीश कुमार का हो रहा विरोध
चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के विधायकों, सांसदों को आक्रोश का सामना करना पड़ रहा। क्योंकि वह क्षेत्र में जाते हैं, मुख्यमंत्री तो क्षेत्र में जाते नहीं है। हमारी पीढ़ी को यह याद भी नहीं कि नीतीश कुमार ने पिछली बार कब विधान सभा या लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अब तो उनके गृह जिला में ही उनका विरोध हो रहा है। चिराग ने कहा कि बिहार को बचाना है, विकसित राज्य बनाना है तो एक ही समाधान है, नीतीश कुमार सत्ता से हटें। चिराग ने कहा कि जो मुख्यमंत्री आज अहंकार में हैं उन्हें समझना चाहिए सत्ता अहंकार से नहीं बल्कि जनता के समर्थन से चलती है। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तानी दिग्गज का बड़बोलापन, वर्ल्ड कप मैच को लेकर बोले- भारतीय गेंदबाजी कमजोर, उससे खतरा नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 जुलाई 2023। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्तूबर को महामुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में होने वाले इस मैच के लिए अभी से फैंस में उत्सुकता है। भारत-पाक के बीच यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी