गृह मंत्री अमित शाह रायपुर में, सीएम साय ने किया स्वागत; आज बस्तर ओलंपिक में करेंगे शिरकत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 दिसंबर 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कल रात रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। माना एयरपोर्ट पर सीएम साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। उनके अलावा आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह भी उपस्थित रहे। बताया जाता है कि गृहमंत्री शाह ने देर रात सीएम साय और मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। गृहमंत्री शाह आज दोपहर में बस्तर ओलंपिक में शिरकत करने के लिए जगदलपुर जाएंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जगदलपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।

बता दें कि बस्तर ओलंपिक बीजेपी की साय सरकार का ऐसा कार्यक्रम है, जिसकी चर्चा पीएम नरेंद्र मोदी भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कर चुके हैं। वहीं गृहमंत्री शाह भी पिछले साल बस्तर ओलंपिक में शिरकत कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

बिहार सरकार की पहल रही सफल, असम से सकुशल लौटे छपरा के सात मजदूर; चिमनी भट्ठा में थे बंधक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर छपरा 13 दिसंबर 2025। बिहार सरकार की पहल से असम में बंधक बनाए गए छपरा जिले के सात प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी हो गई है। सभी मजदूरों के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सारण […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर