बिहार सरकार की पहल रही सफल, असम से सकुशल लौटे छपरा के सात मजदूर; चिमनी भट्ठा में थे बंधक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छपरा 13 दिसंबर 2025। बिहार सरकार की पहल से असम में बंधक बनाए गए छपरा जिले के सात प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी हो गई है। सभी मजदूरों के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सारण जिले के ये सात मजदूर असम के तीनसुकिया जिले के मारग्रेटा अंतर्गत लिड्डू गांव स्थित एक चिमनी भट्ठा पर मजदूरी करने गए थे। आरोप है कि चिमनी भट्ठा के मालिक कौशल सिंह ने उन्हें बंधक बनाकर बंधुआ मजदूर की तरह काम कराया। मजदूरों ने किसी तरह इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामला सामने आया।

डिप्टी सीएम से की गई थी मदद की अपील
परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय कैतुका नंदन पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय को दी। इसके बाद मुखिया मिथिलेश राय ने राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर व श्रम संसाधन विभाग के सचिव एवं सारण के पूर्व जिलाधिकारी दीपक आनंद से संपर्क कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

मुखिया मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के सकारात्मक प्रयास और असम पुलिस प्रशासन के सहयोग से सभी सातों मजदूरों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी। मजदूर गजेंद्र कुमार महतो और सुरेश राम सहित अन्य ने सरकार और प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहल नहीं होती तो उनकी स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

घर लौटकर प्रवासी मजदूरों ने ली राहत की सांस
मुखिया ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंचायत स्तर पर प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण और ठेकेदारों से पंचायत के माध्यम से बंधपत्र बनाना आवश्यक है, ताकि मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस कार्य के लिए प्रवासी मजदूरों ने बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग के मंत्री, विभागीय सचिव दीपक आनंद और मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

क्रिकेट जगत में हड़कंप! 4 भारतीय खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग का आरोप, बोर्ड ने किया सस्पेंड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 दिसंबर 2025। भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर ईमानदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के दौरान सामने आए एक गंभीर मामले में असम क्रिकेट एसोसिएशन ने सख्त कदम उठाते हुए चार खिलाड़ियों को तुरंत प्रभाव से […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान