जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा: सेना को दो जवान सहित पांच लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर, शादी से लौट रहे थे सभी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 26 नवंबर 2025। जांजगीर चांपा जिले के सुकली एनएच 49 पर एक ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन में जोरदार भिड़ंत हुई है। जिसमें भारतीय सेना के दो जवान सहित पांच लोगों की मौत हुई है और लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है, उसकी तलाश जारी है। वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, देवांगन समाज में शादी होने पर सभी बलौदा ब्लॉक के पंतोरा बरात में गए थे। वहां से रात को लौट रहे थे, इस बीच स्कॉर्पियो में आठ लोग सवार थे। वहीं, बिलासपुर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, तभी दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। घटना रात करीबन 12.30 से एक बजे की बीच की है। हादसे में स्कॉर्पियो के बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने बिलासपुर जाने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें बिलासपुर सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया है। तीनों की स्थित स्थिर बताई जा रही है। 

मृतकों में दो इंडियन आर्मी के जवान थे। जिसमें राजेंद्र कश्यप और पोमेशवर जलतारे शामिल हैं। जिसमें राजेंद्र कश्यप जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पोस्टेड थे। उनकी 18 नवंबर को ही रोगदा गांव में शादी हुई थी। दो महीने की छुट्टी में गांव आए हुए थे। वहीं, पोमेशवर जलतारे की पोस्टिंग सिक्किमी में थी, उनकी,शादी को पांच साल हो चुके हैं और उनकी तीन साल का बच्चा भी है। वह 12 नवंबर को एक माह की छुट्टी में आये हुए थे। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि ट्रक मालिक से बात हो चुकी है। वाहन को जब्त किया गया है, ट्रक चालक मौके से फरार है, उसको तलाश किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर छात्रा पर टांगी से किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही 26 नवंबर 2025। मरवाही थाना क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम उसाढ़ के डोंगराटोला में मंगलवार देर रात घर में घुसकर एक अज्ञात हमलावर ने छात्रा पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के वक्त छात्रा घर में सो रही […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ