इन 5 चीजों से बना लें दूरी, एक महीने में कंट्रोल हो सकता है शुगर लेवल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 12 मई 2024। आजकल तेजी से बिगड़ती लाइफ स्टाइल का असर सेहत पर नजर आने लगा है. लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी डायबिटिज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. आमतौर 40 वर्ष के बाद होने वाली यह बीमारी अब युवाओं में भी नजर आने लगी है. कई चीजें शुगर लेवल को बढ़ाती है, जो डायबिटिज के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. हालांकि, आदतों में बदलाव और कुछ बातों का ध्यान रखकर शुगर को कंट्रोल मे रखा जा सकता है।

रात में देर से खाना

कई लोगों को रात में देर से खाने की आदत होती है. शुगर के मरीजों के लिए यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है. देर से खाने से भोजन पचता नहीं है. इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती है. यह आदत शुगर बढ़ने से लेकर हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।

खाना खाने के तुरंत बाद सोना

डायबिटिज में लाइफ स्टाइल से संबंधित आदतों पर ध्यान देना जरूरी है. खाना खाने के बाद तुरंत सोने की आदत शुगर के मरीजों के लिए अच्छी नहीं होती है. इससे बॉडी में कफ बढ़ सकता है जिसका असर शुगर लेवल पर पड़ता है. खाना खाने के बाद कम से कम 3 से 4 घंटे बाद सोना बेहतर होगा।

चीनी और मैदे से परहेज

शुगर के मरीजों को चीनी और मैदे से बनी चीजों से दूर रहना चाहिए. इनसे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है. इन चीजों में कार्ब्स और कैलोरी बहुत अधिक होती है।

इनएक्टिव लाइफ स्टाइल

शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए एक्टिव रहना जरूरी है. बहुत ज्यादा सोना, एक ही जगह पर घंटों बैठे रहना जैसी आदतें शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं।

समय पर लें दवा

शुगर के मरीजों को शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए समय पर दवा लेनी चाहिए. इसके साथ ही शुगर को कंट्रोल में रखने वाली घरेलू उपायों को भी आजमाते रहना चाहिए. इन पांच चीजों को ध्यान में रखने से शुगर को कंट्रोल में रखने में काफी मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Next Post

बच्चे को ज्यादा काटते हैं मच्छर तो इस पौधे की 2 पत्तियां रख दें जेब में, फिर पास नहीं फटकेंगे मॉस्किटो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 21 मई 2024। समर वेकेशन होते ही घर में बच्चों का आतंक शुरू हो जाता है. यहां भाग, वहां भाग इधर से उधर करते रहते हैं. साथ ही इस मौसम में मच्छरों का आतंक भी शुरू हो जाता है. गर्मी से ज्यादा मच्छर परेशान कर देते […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही