मथुरा में बड़ा हादसा: राधा अष्टमी पर दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, सीएम योगी ने दुख जताया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मथुरा 23 सितम्बर 2023। उत्तर प्रदेश के मथुरा के बरसाना में राधा अष्टमी पर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है। राधाष्टमी पर दर्शन करने ये श्रद्धालु बरसाना पहुंचे थे। भीड़ के दबाव के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौत के पीछे बीमारी होने का दावा किया है। वहीं, प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि दोनों ही श्रद्धालुओं की मौत बीमारी से हुई है। भीड़ के दबाव से किसी की मौत नहीं हुई है। मृतकों में बुजुर्ग महिला श्रद्धालु इलाहाबाद की रहने वाली है। वहीं, दूसरे बुजुर्ग मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस को दो श्रद्धालुओं की बरसाना में मौत होने की जानकारी मिली। बरसाना थाना इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया। पुलिस को सुदामा चौक से कटरा चौक जाने वाले मार्ग पर एक बुजुर्ग का शव मिला। आसपास भीड़ लगी हुई थी। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष है। पुलिस ने भीड़ से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया, मगर अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।

वहीं दूसरी मौत कटरा चौक के पास 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु राजमणि निवासी प्रयागराज की हुई है। राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह दर्शन को जाने वाली थीं। अचानक से उनकी शुगर बढ़ने से तबीयत खराब हो गई। उनकी बहन शोभा ने दवा दी तो वह अचेत होने लगीं। डॉक्टर के पास उन्हें उपचार के लिए ले जाने लगे। मगर, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

राजमणि की बहन सोभा ने बताया उनको शुगर की बीमारी थी। धर्मशाला से डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। सीएचसी प्रभारी मनोज ने बताया महिला श्रद्धालु को मृत अवस्था में लाया गया था। एसपी देहात के अनुसार अज्ञात पुरुष श्रद्धालु का शव पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया गया है। वहीं, महिला श्रद्धालु के शव को उसके परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए हैं। वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

Leave a Reply

Next Post

'सनातन पर बोलने के लिए एक बच्चे को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है', उदयनिधि के बचाव में उतरे कमल हासन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 23 सितम्बर 2023। बीते दिनों तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। अब मशहूर अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने उदयनिधि का बचाव किया है और कहा है कि सनातन विवाद में एक बच्चे को निशाना बनाया […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'