‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं…’, सलमान से मिलने 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 03 जनवरी 2023। शाहरुख खान की फिल्म दीवाना का एक गाना है- ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं….। इस फिल्म में यह गाना तो शाहरुख ने दिव्या भारती के लिए गाया था। लेकिन इस समय यह गाना सलमान खान के एक फैन पर एकदम फिट बैठ रहा है। जो कि जबलपुर मध्यप्रदेश से साइकिल चलाकर अपने पसंदीदा स्टार सलमान खान से हजारों किलोमीटर दूर मिलने पहुंच गया। अब सलमान भाईजान से इस मुलाकात की तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है।  बॉलीवुड सितारों को लेकर फैंस की खूब दीवानगी देखी जाती है। वह अपने फेवरेट स्टार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहने वाले सलमान खान के इस फैन ने भी कुछ ऐसा ही कर डाला है। जबलपुर के इस फैन ने खुद को सलमान खान का दीवाना बताया है। इस फैन ने सलमान से मुलाकात के लिए करीब 1100 किलोमीटर की यात्रा साइकल से ही तय कर डाली। फैन का लक था कि जिस समय वह सलमान खान के घर के बाहर पहुंचा, तब एक्टर अपने घर पर ही मौजूद थे। इस फैन को आखिरकार सलमान से मिलने और उनसे बातचीत का एक शानदार मौका भी मिल गया।

सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ इस फैन की तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में सलमान फैन की साइकिल थामे नजर आ रहे हैं, जिसपर बीइंग ह्यूमन लिखा हुआ है। इस साइकल के हैंडल के सामने लिखा है- चलो उनको दुआएं देते चलें, जबलपुर से मुंबई दीवाना मैं चला। इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा है- जबलपुर के रहने वाले समीर 1100 किलोमीटर साइकल चलाकर मुंबई मेगास्टार सलमान खान से मिलने पहुंचे हैं। इस पोस्ट पर सलमान के बाकी फैन्स जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं कैप्टन शिवा चौहान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 जनवरी 2022। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन ग्लेशियर के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र  में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि की चर्चा पूरे देश में हो रही है। कैप्टन शिवा को लोग […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत