वंदे भारत पर पथराव: भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग, कहा- ‘जय श्रीराम’ के नारों का बदला लेने के लिए हुई पत्थरबाजी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 03 जनवरी 2023। पश्चिम बंगाल में हाल ही शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार को पथराव की घटना सामने आई थी। न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए थे। मालदा जिले के कुमारगंज के पास यह घटना हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्थर लगने से ट्रेन के C-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई। अब भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे टीएमसी की साजिश करार दिया है।

भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग 
भारतीय जनता पार्टी ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव मामले में एनआईए जांच की मांग की है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि क्या यह घटना हावड़ा स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने का बदला थी। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय से अपील करता हूं कि इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी जाए और अपराधियों को दंडित किया जाए। 

नारेबाजी से नाराज हो गईं थी ममता 
वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्धाटन के दौरान ममता बनर्जी ने हावड़ा स्टेशन पर मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। यहां से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जानी थी। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर आई भीड़ में से कुछ लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद ममता बनर्जी ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ममता बनर्जी को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, ममता ने मंच नहीं जाने का फैसला किया और मंच के सामने कुर्सी पर बैठ गईं।

30 दिसंबर को पीएम ने किया था उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर, 2022 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है। पीएम मोदी ने भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि देश की आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में देश ने 475 ‘वंदे भारत ट्रेन’ शुरू करने का संकल्प लिया था। आज इसी में से एक हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली ‘वंदे भारत’ शुरू हुई है।

पहले भी हो चुकी हैं वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं
इससे पहले भी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं हुई हैं। 15 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, इसके चलते ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। यह घटना दुर्ग और भिलाई स्टेशनों के बीच हुई थी। इस घटना के मात्र चार दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया था।

Leave a Reply

Next Post

राजौरी में मारे गए हिंदुओं का अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम, एक साथ जलीं छह चिताएं, हर आंख में दिखा आंसू और आक्रोश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 03 जनवरी 2023। जम्मू संभाग के जिला राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले में मारे गए छह मृतकों का अंतिम संस्कार आज हुआ। गांव में एकसाथ छह चिताएं जलीं। नागरिकों की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप