उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 4 फरवरी 2024। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज नेहरू चौक स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने एक-एक कर लगभग दो सौ लोगों से व्यक्तिगत एवं प्रतिनिधि मण्डल के रूप में मिलकर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन लिए। सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री की जवाबदारी मिलने के बाद उनका बिलासपुर में पहला जनदर्शन कार्यक्रम था।  जनदर्शन में विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजीव पाण्डेय ने ज्ञापन सौंपकर बिलासपुर में केन्द्रीय औद्योगिक श्रम न्यायालय, केन्द्रीय ऋण वसूली प्राधिकरण, केन्द्रीय प्रशासनिक अभिकरण एवं रेल दावा अभिकरण जल्द स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के इतने लम्बे समय बाद भी उक्त न्यायालयों में मामला दाखिल करने के लिए मप्र पर निर्भर होना पड़ता है। जो कि आर्थिक, मानसिक सहित सभी दृष्टिकोण से अव्यावहारिक एवं श्रमसाध्य है। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए गंभीरता से कार्यवाही का आश्वासन दिया। सरगांव की मावली माता महिला समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर उप मुख्यमंत्री को 10 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित देवी भागवत महापुराण में शामिल होने का आमंत्रण दिया। साव ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। 

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विकसित भारत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाई। जनदर्शन में जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिह ने भी हिस्सा लेकर उप मुख्यमंत्री को नशा के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित निजात अभियान के सुखद परिणाम की जानकारी दी। अरूण साव ने निजात अभियान का समर्थन करते हुए सभी लोगों को इस अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया। उन्हाेंने अभियान के प्रचार के लिए सेल्फी भी खिंचाई। जनदर्शन में लोग निजी और सामूहिक किस्म की समस्याओं को लेकर पहुंचे। बिलासपुर के साथ-साथ आस-पास के जिलों से भी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। प्रभारी मंत्री के रूप में बिलासपुर जिले का प्रभार मिलने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री ने अपनी समस्या को लेकर पहुंची अमेरी अकबरी गांव की दिव्यांग महिला के समीप पहंुचकर उनकी दुख दर्द सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। 

Leave a Reply

Next Post

बिहार की राजनीतिक स्थिति पर एआईसीसी में चर्चा, खरगे के साथ भविष्य की रणनीति पर मंथन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 फरवरी 2024। बिहार की राजनीतिक स्थिति अब बदल चुके हैं। कुछ दिनों पहले तक बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस अब विपक्ष बन गई है। बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। बैठक शनिवार को नई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप