राजनीति में एंट्री करेगी एक्ट्रेस सामंथा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘कुशी’ को दर्शकों का बेशुमार प्यार प्राप्त हो रहा है। फिल्म की सफलता के बीच सामंथा को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा अब राजनीति में सम्मिलित हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि वो के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी का दामन थाम सकती हैं। संमाथा के राजनीति में आने की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि वो हमेशा से ही तेलंगाना के लोगों तथा किसानों के समर्थन में आवाज उठाती नजर आती हैं। वो प्रदेश की हैंडलूम कपड़ों के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। सामंथा राजनीति में आ रही हैं या नहीं, इस पर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ संमाथा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ख़बरों में रहती हैं।

2017 में संमाथा, नागा चैतन्य संग शादी के बंधन में बंधी थीं। लेकिन ये शादी अधिक नहीं चली तथा 2021 में दोनों का तलाक हो गया। अब वो ऑटो इम्यून डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। इसलिए ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के पश्चात् उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने की घोषणा की। अभिनय से ब्रेक के बाद संमाथा का अगला कदम क्या होगा, ये जानने के लिए प्रशंसक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने फूंककर रखा कदम ! : आडियो टेप से चर्चित हुए मंडल अध्यक्ष को हटाकर दिया संकेत ! विधानसभा दावेदारों में बनेगा नया समीकरण ?

शेयर करे डमरू बेहरा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी (सरगुजा)— भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव के निर्देशानुसार और प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव तथा एमसीबी जिला प्रभारी श्रीमति उद्वेश्वरी पैकरा की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट