मोहम्मद सिराज से आरसीबी की अंदरूनी जानकारी मांग रहा था सटोरिया, तेज गेंदबाज ने खुद किया खुलासा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 19 अप्रैल 2023। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की जानकारी दी है। सिराज ने बताया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था और आरसीबी की टीम से जुड़ी जानकारी मांग रहा था। यह एक ट्रक ड्राइवर है, जो आईपीएल के पिछले मैच में सट्टेबाजी में बहुत सारा पैसा गंवा चुका था। यह ड्राइवर सिराज से उनकी टीम के बारे में अंदरूनी जानकारी चाहता था। 

इस मामले पर सिराज ने तुरंत एसीयू के अधिकारियों को फोन कॉल के बारे में सूचित किया। “यह एक बुकी (सट्टेबाजी का गिरोह चलाने वाला) नहीं था जिसने सिराज से संपर्क किया था। यह हैदराबाद का एक ड्राइवर है जो मैचों पर सट्टा लगाने का आदी है। उसने बहुत पैसा खो दिया था और टीम के अंदर की जानकारी के लिए सिराज से संपर्क किया था।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, “सिराज ने तुरंत मामले की सूचना दी। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। आईपीएल 2013 के दौरान एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला को सीएसके टीम के पूर्व प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन के साथ स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने अपने एसीयू के काम को बढ़ा दिया था। प्रत्येक टीम के लिए अलग एसीयू अधिकारी होता है जो उसी होटल में रहता है और वहां होने वाली सभी गतिविधियों की निगरानी करता है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए क्या करें और क्या न करें पर एसीयू कार्यशाला अनिवार्य है और यदि कोई खिलाड़ी भ्रष्ट दृष्टिकोण की रिपोर्ट नहीं देता है तो उसके ऊपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को ऐसे ही मामले में 2021 में निलंबित कर दिया गया था क्योंकि, उन्होंने पिछले सीजन में अपने आईपीएल कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट संपर्क की सूचना नहीं दी थी।

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, आईपीएल खेल रहे इन खिलाड़ियों को मिली जगह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 19 अप्रैल 2023। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की यही टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज शुरुआती दे मुकाबले भी खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण