जेपी नड्डा की नई टीम में वसुंधरा का कद बरकरार, अलका को जगह देकर गुर्जर समाज को साधा, बंसल को भी पद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 29 जुलाई 2023। भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसके लिए अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। राजस्थान के तीन नेताओं को नड्डा की नई टीम में जगह मिली है। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सुनील बंसल और डॉक्टर अलका गुर्जर का नाम शामिल है। हालांकि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहले से ही पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं, उनके पद को बरकरार रखा गया है। जबकि अलका गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। डॉक्टर अलका को केंद्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देकर भाजपा ने राजस्थान के गुर्जर समाज को साधने का काम किया है। क्योंकि, इसी साल राजस्थान में चुनाव होने और प्रदेश में गुर्जर समाज का बड़ा वोट बैंक हैं।

इसके अलावा राजस्थान से ही सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले सुनील बंसल को  2024 लोकसभा चुनाव के लिए महासंपर्क अभियान का यूपी प्रभारी भी नियुक्त किया गया था। अभी तक बंसल की प्रदेश राजनीति में कोई सक्रिय भागीदारी नहीं थी। लेकिन, पिछले कुछ महीनों से कयास लगाए जा रहे है कि उन्हें राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारणी में वसुंधरा राजे का कद बरकरार रखने से ये साफ हो गया है कि पार्टी उन्हें साथ लेकर चलना चाहती थी। राजस्थान में चुनाव होने हैं ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बड़ी भूमिका अदा करेंगी। 

जानिएं कौन हैं अलका गुर्जर?
डॉ. अलका गुर्जर ने भाजपा के टिकट पर पहली बार 2013 में बांदीकुई से चुनाव लड़ा था। जीत के बाद वे विधायक बनी और पहली बार विधानसभा पहुंची। इसके बाद वे ये विधायक बनी थी। 2018 के चुनाव में भाजपा ने अलका का टिकट काट दिया, इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया, लेकिन पार्टी के दबाव में पीछे हट गईं।  राष्ट्रीय सचिव बनाई गईं पूर्व विधायक अलका इससे पहले सह-प्रभारी दिल्ली, प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कॉमनवेल्थ यूथ अवार्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 50 युवाओं में चार भारतीय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 जुलाई 2023। राष्ट्रमंडल देशों के 50 सामाजिक उद्यमियों, पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले दिग्गजों, इनोवेटर्स और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की लिस्ट में चार भारतीय युवाओं शामिल किया गया है। 15 से 29 वर्ष की आयुवर्ग के ये सभी युवा उन पहलों में […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ