सोने की गलत आदत से आ सकता है हार्ट अटैक, जाने सोने के पोजीशन के बारे में…

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 06 सितंबर 2025। दवाईयों और सही खाना-पान के अलावा दिल के मरीजों के लिए नींद की पोज़िशन का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज की समस्या होती है उनके लिए स्लीपिंग पोजिशन बेहद मायने रखती है, क्योंकि सही पोज़िशन ब्लड सर्कुलेशन, सांस लेने और दिल पर पड़ने वाले दबाव को प्रभावित कर सकती है।

दिल के मरीज़ों के लिए बेस्ट Sleeping Position 

कुछ शोधों के अनुसार, बाईं करवट सोने से दिल पर दबाव बढ़ सकता है। इससे दिल की धड़कनें (Palpitations) बढ़ सकती हैं, खासकर हार्ट फेल्योर वाले मरीजों में। ऐसे में दाईं करवट सबसे सुरक्षित मानी जाती है। Journal of Clinical Sleep Medicine और अन्य स्टडीज़ के मुताबिक, दाईं करवट सोने से दिल पर दबाव नहीं पड़ता। यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को स्थिर रखती है। हार्ट अटैक या सर्जरी के बाद भी यह पोज़िशन आराम देती है।
 पीठ के बल सोना भी फायदेमंद

अगर तकिया सही हो तो पीठ के बल सोना भी सुरक्षित हो सकता है। लेकिन मोटापे या स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) वाले मरीजों के लिए यह पोज़िशन सांस लेने में दिक्कत बढ़ा सकती है। वहीं पेट के बल सबसे खराब पोज़िशन मानी जाती है। इससे सांस लेने और दिल पर दबाव दोनों बढ़ जाते हैं। वास्तविक रूप से हार्ट फेलियरवाले कई लोगों को बाईं ओर की तुलना में दाईं ओर सोना अधिक आरामदायक लगता है। हालांकि बहुत कम वैज्ञानिक है जो सोने के किसी एक तरीके की जगह दूसरे तरीके का समर्थन करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोर्ट में 700 पेज की चार्जशीट पेश, राजा रघुवंशी के परिजन जाएंगे शिलांग, करेंगे अवलोकन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  इंदौर 06 सितंबर 2025। देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की चार्जशीट शिलांग पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दी है। 700 पेज से ज्यादा की चार्जशीट में पुलिस ने कई सबूतों का भी उल्लेख किया है। कोर्ट में चार्जशीट पेश किए जाने पर राजा रघुवंशी के […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब