भाजपा के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया – धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा बताएं 2009 से 2019 तक कई बार संघ और भाजपा के नेता चीन कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से क्यों मिले ?

आरएसएस भाजपा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच क्या गुप्त समझौता, मौखिक गठबंधन हुआ

भारतीय भूमि पर चीन के अतिक्रमण पर आरएसएस भाजपा मौन क्यों हैं?

भाजपा को चीन के खिलाफ बोलने में भाजपा और चीनी कम्युनिष्ट पार्टी के बीच हुए राजनीतिक समझौता टूटने का डर सता रहा है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 अगस्त 2020। भाजपा के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस भाजपा की केंद्र सरकार भारतीय सीमा पर चीनी घुसपैठ को छिपा रही है, चीनी हरकतों का प्रतिरोध करने से डर रही है? उस भाजपा के नेता देशवासियों को राष्ट्रवाद की शिक्षा ना दे? 2009 से 2019 तक आरएसएस भाजपा कई बार चीन की यात्रा किये और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच कई दौर की बैठक हुई राजनीतिक चर्चाएं हुई। मौखिक समझौता हुआ। क्या भाजपा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए मौखिक समझौते के कारण ही आरएसएस और भाजपा चीन के खिलाफ बोलने से डर रहे हैं? क्या भाजपा इस बात से डरी हुई है कि चीनी हरकतों के खिलाफ मुंह खोलने से चीनी कमनियुस्ट पार्टी से हुई गठबंधन का पोल खुलने का डर सता रहा है? भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए। चीन की भारतीय सीमा पर कब्जे को लेकर मोदी भाजपा की सरकार देश की जनता को क्यों गुमराह कर रही है? 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री रहते 4 बार एवं प्रधानमंत्री रहते 5 बार चीन की यात्रा किए हैं 18 बार शी जिनपिंग से मुलाकात करते हैं। 2009 में भाजपा और आर एस एस का पांच सदस्यीय दल चीन क्या करने गये थे? उस दौरान मौखिक रूप से क्या क्या समझौता हुआ? 19 जनवरी 2011 को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के साथ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चीन की 5 दिवसीय यात्रा पर गए। 2014 में भाजपा की सरकार बनी और नवंबर 2014 में भाजपा के 13 सांसद और विधायक एक सप्ताह की यात्रा पर चीन पर गए। 2015 में चीन कम्युनिस्ट पार्टी के वांग जिया और अमित शाह की बन्द कमरे में मुलाकत भाजपा मुख्यालय में हुई ?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता भी कई बार चीन की यात्रा कर चुके हैं डॉ. रमन सिंह राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे सहित राजेश मूणत सुभाष राव एवं कई भाजपा के दिग्गज नेता चीन के यात्रा किए हैं भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए भाजपा और चीन प्रेम का रहस्य क्या है?

Leave a Reply

Next Post

केन्द्रीय वन मंत्री ने छत्तीसगढ़ में वनों तथा वनवासियों की सुरक्षा के कार्याें की सराहना की

शेयर करेश्री अकबर के आग्रह पर वन क्षेत्रों में जल संवर्धन संबंधी कार्याें के लिए 424 करोड़ रूपए के लंबित प्रस्ताव पर शीघ्र मंजूरी के लिए केन्द्रीय वन मंत्री ने किया आश्वस्त राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना संचालित श्री जावडे़कर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले