मोदी सरकार पर भड़के राहुल: ट्वीट कर लिखा- नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2022। देश के कई राज्यों में हो रही हिंसा और उसके खिलाफ हो रही सरकारी कार्रवाई के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश में हो रही बुलडोजर कार्रवाई और कोयले की कमी को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है कि 8 साल की बड़ी चर्चा के परिणामस्वरूप भारत के पास केवल 8 दिनों का कोयला भंडार है। मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। बिजली कटौती से छोटे उद्योग धराशायी हो जाएंगे, जिससे नौकरियों का और नुकसान होगा।  मोदी जी नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने पीएम पर बोला था हमला
बता दें कि इसस पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन संकट से कोई नहीं मरा! मैंने पहले भी कहा था – कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। फर्ज निभाईये, मोदी जी – हर पीड़ित परिवार को ₹4 लाख का मुआवजा दीजिए।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लुधियाना 20 अप्रैल 2022। पंजाब के लुधियाना में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जल गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार रात डेढ़ बजे के बाद की बताई जा […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज