अब भारतीय निवेशक भी बना सकेंगे वर्ल्ड-क्लास पोर्टफोलियो वेस्‍टेड लेकर आया 50 प्लस ग्लोबल फंड्स

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

(अनिल बेदाग)

मुंबई 05 नवंबर 2025। भारतीय निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर खुल गया है। वेस्‍टेड फाइनेंस ने 50 से अधिक इंटरनेशनल फंड्स भारत में लॉन्च किए हैं, जिनका प्रबंधन ब्लैकरॉक, वैनगार्ड, पिमको, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और मॉर्गन स्टेनली जैसी दिग्गज ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट कंपनियां करती हैं।

वेस्‍टेड फाइनेंस के सीईओ विराम शाह ने कहा, “हम उन बाधाओं को तोड़ रहे हैं, जिन्होंने भारतीय निवेशकों को फिडेलिटी और ब्लैकरॉक जैसे फंड्स तक पहुँचने से रोक रखा था। अब वही टूल्स आम निवेशकों के हाथों में होंगे, जिनका उपयोग वैश्विक संस्थान करते हैं।”

यह पहल निवेशकों को एआई, सेमीकंडक्टर्स, रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर और उभरते बाजारों जैसे ग्लोबल ट्रेंड्स में निवेश का मौका देती है। निवेश सिर्फ ₹880 से शुरू किया जा सकता है और इसमें कोई एंट्री या एग्ज़िट लोड नहीं है।

शाह ने आगे कहा, “ग्लोबल डाइवर्सिफिकेशन स्थायी रूप से संपत्ति बनाने का सबसे मजबूत तरीका है। भारतीय निवेशक अब दुनिया के विकास की कहानियों से पीछे नहीं रहेंगे।”

वेस्‍टेड की यह पेशकश भारतीय निवेशकों को आसान डिजिटल प्रक्रिया के ज़रिए सीधे गिफ्ट सिटी फंड्स और ग्लोबल मार्केट्स तक पहुंचाने का नया द्वार खोलती है।

Leave a Reply

Next Post

कोका-कोला के “हाफटाइम शो” में खेल, संगीत और संस्कृति का संगम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   (अनिल बेदाग) मुंबई 05 नवंबर 2025। नवी मुंबई में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान कोका-कोला का “हाफटाइम शो” जोश और संगीत से भरपूर रहा। कोक स्टूडियो भारत के लोकप्रिय गायक आदित्य गढ़वी ने अपने हिट गीत “खलासी” और “मीठा खारा” परफॉर्म कर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान