बजट 2025 के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बड़ी घोषणाएं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 मार्च 2025। बजट 2025 के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ी घोषणाएं की है। । आज पेश किया गया बजट में छत्तीसगढ़ के विजन पर ख़ास फोकस किया गया है। साय सरकार का दूसरा बजट इस बजट में सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि, हमारी सरकार का आधार अच्छी नियत और कर्मठता है। वित्त मंत्री चौधरी ने बताया की इस बार उन्होंने बजट को खुद अपने हाथों से लिखा है और उसे अब सदन में पढ़ रहे हैं। इस दौरान मंत्री चौधरी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ का प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना – छत्तीसगढ़ शासन की पहल, सुशासन और डिजिटल नवाचार को नई ऊंचाई।

आदर्श उप पंजीयक कार्यालय – पंजीयन प्रणाली में पारदर्शिता और सुविधा का उत्कृष्ट उदाहरण।

जनकल्याणकारी योजनाओं की सटीक निगरानी और कुशल क्रियान्वयन के लिये अटल मॉनिटरिंग पोर्टल की शुरुआत की जा रही है।

100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

नई परंपरा की शुरुआत

अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, अप्रैल से मिलेगा लाभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 मार्च 2025। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हुई है, अप्रैल से लाभ मिलेगा। बजट 2025 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह घोषणा की है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान