COVID-19: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 1059 नए मामले, तीन की मौत, रात्रि कर्फ्यू लागू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 05 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में अब काफी वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 14 जूनियर डॉक्टरों सहित 1,059 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इन तीन और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 13,604 हो गई है। इससे पहले सोमवार को कोई मृत्यु नहीं हुई नहीं हुई थी और इस दिन 698 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए थे। अधिकारी ने जानकारी दी कि नौ लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और दिन के दौरान 12 लोगों ने घर ही अपना आइसोलेश पूरा कर लिया है। जिससे राज्य में अब 2977 की सक्रिय मरीज है और स्वस्थ होने की संख्या बढ़कर 9,93,932 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि रायपुर में 343 कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए, इसके बाद बिलासपुर में 159, रायगढ़ में 141, दुर्ग में 89, कोरबा में 73 और राजनांदगांव में 44, अन्य जिलों में दर्ज किए गए हैं। साथ मंगलवार को 35,705 नमूनों की जांच की गई, इसी के साथ अब राज्य में 1,50,39,646 लोगों की जांच हो चुकी है।

रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू का फैसला
राज्य सरकार ने मंगलवार को एलान किया कि प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। यह नियम उन जिलों में लागू होगा जहां पॉजिटिविटी रेट चार फीसदी से अधिक है। इसके अलावा जुलूसों और रैलियों पर भी रोक लगाई गई है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार कोरोना संक्रमण की दर चार फीसदी से अधिक होने की स्थिति में स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थान भी बंद कर दिए जाएंगे।सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। सभी एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही रेलवे स्टेशनों और विभिन्न सीमावर्ती चेक पोस्ट पर लोगों की रैंडम जांच भी की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

Covid 19: अमिताभ बच्चन के बंगले तक पहुंचा कोरोना, स्टाफ का एक मेंबर हुआ वायरस से संक्रमित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 जनवरी 2022। पूरे देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के मामले पूरे देश में सबसे ज्यादा है। मंगलवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के 10860 नए मरीज मिले हैं। अब तक 20 से ज्यादा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण