दिल्ली में नीति आयोग की बैठक: सीएम भूपेश हुए शामिल, आज हो सकती है पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 मई 2023। नई दिल्ली में आज शनिवार को हो रही नीति आयोग की बैठक में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल शिरकत कर रहे हैं। बैठक के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से सीएम की मुलाकात हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार की शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सीएम की मुलाकात हुई थी, जिसमें राज्य के कई मुद्दों को लेकर दोनों के बीच गहन चर्चा हुई थी। 

इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैठक चलेगी। बैठक में सीएम भूपेश बघेल 5वें नंबर पर संबोधन देंगे। बैठक में प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त सचिव अंकित आनंद भी मौजूद हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ की वार्षिक उपलब्धियां, फ्यूचर प्लानिंग पर बात होगी। इसके अलावा केन्द्र में लंबित योजनाओं की मंजूरी के लिए भी चर्चा होगी। 

बैठक से पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश के कई मुद्दे हैं, जिन पर आज बात होगी। बैठक में जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा, केन्द्र सरकार से जो राशि लेनी है उस पर चर्चा होगी। अक्टूबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए बिगुल बज सकता है। इसके मद्देनजर ये मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। हालांकि सीएम और पीएम के बीच कित मुद्दों पर बात होगी ये कहा नहीं जा सकता लेकिन सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि सता के समीकरण और ED की कार्रवाई पर बातचीत हो सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

रायपुर की डॉक्टर से 13 लाख की ठगी करनेे वाले नाइजीरिया के 3 ठग गिरफ्तार

शेयर करेमेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुआ प्यार, फिर अलग-अलग बहाने से लिए रुपए; छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 मई 2023। रायपुर की महिला डॉक्टर से 13 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। उसने मेट्रीमोनियल साइट पर किसी से दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन