संसद सुरक्षा में चूक पर कार्रवाई, लोकसभा सचिवालय के आठ कर्मचारी निलंबित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2023। संसद की सुरक्षा में चूक के चलते लोकसभा सचिवालय के आठ कर्मचारियों पर गाज गिरी है। दरअसल सुरक्षा में चूक के चलते इन सातों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा सचिवालय के जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उनकी पहचान रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित्त और नरेंद्र के रूप में हुई है। 

संसद में सुरक्षा चूक के मसले पर हंगामा
गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को घटना के बारे में जानकारी दी और घटना की निंदा की। राजनाथ सिंह ने सांसदों से संसदीय पास जारी करने में सावधानी बरतने की अपील की। बता दें कि आरोपियों के पास भाजपा के एक सांसद द्वारा जारी किए गए पास मिले थे। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

विपक्ष कर रहा सरकार को घेरने की तैयारी
वहीं संसद सुरक्षा में चूक के मामले पर विपक्षी पार्टियों ने बैठक की और संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक संसद में विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में हुई। 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा में चूक की घटना के बाद गुरुवार को संसद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। संसद के मकर द्वार से अब सिर्फ सांसदों को ही एंट्री दी जा रही है। वहीं मीडिया को अब सांसदों के एंट्री गेट से कुछ मीटर दूरी पर जगह दी गई है। बता दें कि बुधवार को संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई जब दो युवक लोकसभा के अंदर पहुंच गए, जब संसद की कार्यवाही चल रही थी। इस दौरान आरोपियों ने स्प्रे निकालकर पूरे सदन में धुंआ फैला दिया। वहीं एक युवती और एक युवक ने संसद भवन के बाहर भी ऐसा ही किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पांचवा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

'मेरी हत्या हो सकती है', भुजबल ने किया दावा, कांग्रेस बोली- यह ओबीसी-मराठाओं को लड़ाना चाहते हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 दिसंबर 2023। महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने दावा किया है कि उनकी हत्या की जा सकती है। पुलिस की खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए छगन भुजबल ने बुधवार को राज्य विधानसभा में दावा किया कि ‘उन्हें गोली मारी […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर