कोरबा जेल में बंद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 17 मई 2024। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जेल में चिटफंड कंपनी के निदेशक अबीर कुंडू की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। धोखाधड़ी के मामले में कुंडू जगदलपुर जेल में बंद था और चार दिन पहले ही कोरबा जेल में शिफ्ट किया गया था। इसी बीच गुरुवार को अचानक शाम पांच बजे जेल में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। 

अबीर कुंडू चिटफंड कंपनी का निदेशक था। ठगी के कई आरोप हैं। बालको थाने में 2015 में इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज की गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मूलत: कोलकाता निवासी अबीर कुंडू (57) लंबे समय से बीमार चल रहा था। कोरबा लाने के बाद भी उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीपी और हृदय रोग का इलाज चल रहा था। 

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हजारीबाग/कोडरमाः झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा। यादव ने हजारीबाग और कोडरमा के बरही में चुनावी रैलियों को संबोधित […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प