भूपेश बघेल से नहीं, भ्रष्टाचार से है मेरी लड़ाई : अमित जोगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 नवंबर 2023। अमित जोगी ने आज मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को गजनी फ़िल्म की भूलने की बीमारी हो गई है। छत्तीसगढ़ में उन्हें कमीशन दिखता है। हमें विजन और मिशन दिखता है। 40 लाख लोगों को शपथ पत्र को दिया है। छत्तीसगढ़ में नेता नहीं, बेटा की सरकार बने, यह जनता चाहती है।

अमित जोगी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को चैलेंज है, 10 रुपये के स्टाम्प में घोषणा पत्र लिखकर दे, जनता को धोखे में ना रखे। पाटन चुनाव को लेकर अमित जोगी कहा कि मेरी लड़ाई भूपेश बघेल से नहीं है। मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार से है। 23 साल से पाटन में पहली बार चुनाव हो रहा है। इससे पहले चाचा-भतीजा के बीच मैच फिक्सिंग रहा है। अमित जोगी केवल चेहरा है, चुनाव लड़ेंगे पटनावासी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा में दोहा है, पिता जोगी ने सिखाया है अपने खास पहनावा को लेकर कहा कि यह आत्मीयता, अपनापन का प्रतीक है।

Leave a Reply

Next Post

बस प्रचार के समय छत्तीसगढ़ आते हैं पीएम मोदी, नहीं आएंगे बाद में : सीएम भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 08 नवंबर 2023।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जुबानी हमले लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार जुबानी हमला किया है। दरअसल, मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग