कोहली के वर्कलोड मैनेजमेंट के प्लान को बोर्ड ने 2019 में किया गया था खारिज, अब उसी राह पर चल दिए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जनवरी 2023। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बैठक की। इस मीटिंग में बोर्ड के तमाम बड़े अधिकारी शामिल हुए। इनमें बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़, नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा शामिल हैं। इस मीटिंग में तमाम बड़े फैसले लिए गए। हालांकि, सबका मुख्य मकसद 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर था। 

मीटिंग में वर्कलोड मैनेजमेंट पर काफी बातें हुईं

वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर काफी चर्चाएं हुईं। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि कुछ अहम खिलाड़ियों को आईपीएल 2023 में आराम दिया जा सकता है। भारत के कई अहम खिलाड़ी चोट से परेशान हैं। ऐसे में आईपीएल में खेलने का दबाव खिलाड़ियों के मेंटल और फीजिकल हेल्थ को और प्रभावित करता है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस मामले में संज्ञान लिया है।

2022 में चोट से जूझते रहे काफी भारतीय खिलाड़ी

भारत के कई अहम खिलाड़ी 2022 में चोट से जूझते रहे हैं। ऐसे में इस मीटिंग में चोट को लेकर काफी चर्चा हुई। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि खिलाड़ी फिट होने के बावजूद बार-बार चोटिल क्यों रहे हैं। साथ ही एनसीए की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। इन सभी मुद्दों पर बातचीत हुई।

अहम खिलाड़ियों को आईपीएल से दूर रखा जाएगा

इस पर बीसीसीआई ने हल निकाला कि अहम खिलाड़ियों के अगर चोटिल होने की संभावना है तो उन्हें आईपीएल से दूर रखा जाएगा। साथ ही 20 खिलाड़ियों का पूल बनाया गया है, जिनके बीच से वनडे विश्व कप की टीम चुनी जाएगी। साथ ही एनसीए और आईपीएल फ्रेंचाइजी मिलकर उन खिलाड़ियों के फिटनेस को मॉनिटर करेगी। अगर एनसीए को लगता है कि वह खिलाड़ी चोटिल हो सकता है तो उसे आईपीएल खेलने से रोक जाएगा। यह 20 खिलाड़ियों के उस पूल में से होगा।

2019 में कोहली ने उठाया था यह मुद्दा

ऐसा पहली बार नहीं है कि बीसीसीआई के सामने आईपीएल और चोट से जुड़ा प्रस्ताव आया है। यही प्रस्ताव 2019 में तब कप्तान रहे विराट कोहली ने बीसीसीआई के सामने रखा था। कोहली ने बीसीसीआई से कुछ अहम खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए 2019 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें मैनेज करने कहा था। हालांकि, बीसीसीआई ने यह लागू चार साल बाद किया है।

कोहली ने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर तीन साल पहले क्या कहा था?

विराट कोहली ने आईपीएल 2019 शुरू होने से पहले कहा था- वर्ल्ड कप हर चाल साल पर आता है और हम आईपीएल हर साल खेलते हैं। ऐसे में कुछ अहम खिलाड़ियों के मेंटल और फीजिकल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। तब बीसीसीआई ने इन बातों को खारिज कर दिया था और ध्यान नहीं दिया था। इसका अंजाम यह हुआ कि भारतीय टीम को 2019 वनडे वर्ल्ड कप, 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा। 

बीसीसीआई के फैसले से क्या खिलाड़ियों से दबाव हटेगा?

चोट की वजह से इस साल रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह जैसे कुछ अहम खिलाड़ी नहीं खेले, जबकि यह दोनों आईपीएल 2022 में अपनी-अपनी टीमों का हिस्सा थे। वहीं, 2021 टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या चोट की वजह से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट का हल निकालना बेहद जरूरी था। अब बीसीसीआई ने इस पर एक्शन लेकर जरूर खिलाड़ियों पर से दबाव हटाया है, लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी कैसे इसके लिए तैयार होती हैं।

Leave a Reply

Next Post

गोरखनाथ में आतंकी घुसने की सूचना से मचा हड़कंप, सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर में थे मौजूद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 02 जनवरी 2023। सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर में होने के दौरान रविवार दोपहर 12.30 बजे मंदिर परिसर में आतंकी घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल आते ही डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप