कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 07 जुलाई 2026। जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी प्रसूता सुनती देवी अपने पति के साथ बस से पटना जा रही थी। बस कोरबा से निकलकर रात करीब 11 बजे अंबिकापुर से आगे पहुंची थी, तभी प्रसूता को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द बढ़ता देख बस को तत्काल सड़क किनारे रोका गया। बारिश के बीच ही बस में सवार एक अन्य महिला यात्री ने कुछ अन्य महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। करीब आधे घंटे के बाद नवजात ने जन्म लिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

प्रसव के बाद बस में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी यात्रियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। आधे घंटे बाद बस बलरामपुर पहुंची तो प्रसूता और नवजात को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों भर्ती हैं।

Leave a Reply

Next Post

जेल में दोस्ती से प्लानिंग तक: महिला के भेष में आए तीन लुटेरों में दो दबोचे, राज ज्वैलर्स लूटकांड में खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 07 जुलाई 2026। कटघोरा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट प्रकरण का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई। थाना कटघोरा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर […]

You May Like

शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार....|....जेल में दोस्ती से प्लानिंग तक: महिला के भेष में आए तीन लुटेरों में दो दबोचे, राज ज्वैलर्स लूटकांड में खुलासा....|....कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ....|....सीएम साय ने छत्तीसगढ़ को दी सौगात, 103 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्वास्थ्य कार्यों का किया भूमिपूजन....|....झारखंड में इको टूरिज्म, खेल और कला-संस्कृति को मिलेगी नई रफ्तार; सीएम हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश....|....यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, आठ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा....|....रोते हुए रोनाल्डो को लामिन यमाल ने लगाया गले, विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक कर देने वाला पल वायरल....|....मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत....|....बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे....|....महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 13 लोगों की मौत, 10 घायल, पहाड़ी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी