सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत, एक ही परिवार के हैं सभी मरने वाले, तीन घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

महासमुंद 26 मई 2025। महासमुंद में एनएच -53 में कोडार के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी हाईवा में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुमगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक छह साल का मासूम भी शामिल है। हादसे में मृतकों का नाम ड्राइवर ईश्वर ध्रुव (34), अवध किशोर पांडेय (69) और चित्रलेखा पाण्डेय (65) हैं । घायल चंदन अभिषेक, बेटा ध्रुव अभिषेक और पत्नी खुशबू का इलाज जारी है। झारखण्ड से रायपुर आते समय कोडार के पास हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर में एसबीआई ब्रांच में चंदन अभिषेक मैनेजर है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के हैं। 

तुमगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर( कांकेर) में SBI बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर की ओर आ रहे थे। तभी अचानक उनकी कार कोडार के पास खड़ी हाइवा  में पीछे से जा टकराई। मामले में तुमगांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

'झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा की धरती'...कार्यक्रम में बोले लोकसभा स्पीकर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जमशेदपुर 26 मई 2025। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने चैम्बर को 75 वर्षों की उपलब्धियों पर बधाई दी और […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव