मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और ओएसडी मनीष बंछोर के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 अगस्त 2023। प्रवर्तन निदेशालय ने (ईडी) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और ओएसडी के रायपुर और भिलाई स्थित ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के साथ ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के ठिकानों पर छापा मारा है. इसके पहले ईडी कथित शराब और कोयल परिवहन घोटाला में ईडी प्रदेश के नौकरशाहों के साथ कारोबारियों और सत्तासीन दल के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तारी कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कसा तंज

ईडी ऐसे वक्त पर कार्रवाई कर रही है, जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए अपने जन्मदिन पर ईडी की कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं अमित शाह जी, मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।

Leave a Reply

Next Post

अंबिकापुर में मना सीएम का जन्मदिन; मुख्यमंत्री भूपेश ने टीएस सिंहदेव का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायुपर/ अम्बिकापुर 23 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अंबिकापुर के दौरे पर रहे। यहां युवाओं से भेंट मुलाकात की। इस दौरान एक दिन पूर्व सीएम बघेल का जन्मदिन केट काटकर मनाया गया। मुख्यमंत्री से छात्राओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाने की अपील की। छात्राएं […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान